फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two resolutions at a meeting of BDC

बीडीसी की बैठक में दो प्रस्ताव पारित

Sat, 14 Mar 2015 08:07 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sat, 14 Mar 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
Two resolutions at a meeting of BDC
ब्लाक के डबाकरा भवन में शनिवार को ब्लाक प्रमुख महजबीं बेगम की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न कार्ययोजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। सदस्यों से प्रस्ताव भी मांगे गए। इस दौरान गांव हारगुरैया में सुप्रसिद्ध तिकोला गांव स्थित मां काली के मंदिर को जाने वाले रास्ते पर पुलिया निर्माण कराने समेत दो प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद विधायक नीरज कुशवाहा ने कहा कि बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कराने को आपसी सामंजस्य बनाए रखें। बोले, सभी गांवों का समान रूप से विकास कराना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मौके पर बीडीओ मुनीम लाल ने शुष्क शौचालय, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, इंदिरा एवं लोहिया आवास तथा बाल विकास संवर्धन आदि योजनाओं की जानकारी देते हुए, इनमें सहयोग करने की अपील की। इस दौरान मौजूद सदस्यों से प्रस्ताव मांगों जाने के साथ ही छात्रवृत्ति वितरण, पेंशन योजना तथा बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सुझाव भी मांगे गए। इस दौरान शकील अहमद, डॉ. नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बीआरसी वीपी सिंह, एडीओ राजेंद्र पाल सिंह यादव, अनूप शुक्ला, कृषि रक्षा पर्यवेक्षक अजय वीर सिंह समेत बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। बैठक का संचालन ग्राम विकास अधिकारी मुहम्मद इलियास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed