{"_id":"68433c345b206f560b02f609","slug":"two-parties-clashed-with-sticks-during-a-wedding-procession-six-people-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-145488-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरात में कहासुनी पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरात में कहासुनी पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल
विज्ञापन
जैतीपुर। गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में बृहस्पतिवार रात बरात में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
एक पक्ष के बालेश्वर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी चचेरी बहन की बरात आई हुई थी। गांव के सुनील, आशीष, रंजीत, अनिल ने किसी बात को लेकर बरातियों से झगड़ा किया। विरोध करने पर मारपीट की। इसमें यशपाल व विपिन को चोट आई। वहीं, दूसरे पक्ष के अनिल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि परिवार में बरात थी।
वह दूसरी रिश्तेदारी में बरात में गया था। बेटे आकाश का बालेश्वर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि बालेश्वर, विपिन, यशपाल, आदित्य ने बेटे संग मारपीट की। वापसी पर अपने बेटे को डांटा। बेटे को पीटने की शिकायत जब बालेश्वर से की तो उन लोगों ने मारपीट की। बीच-बचाव करने आए सुनील, रामजीत चोटिल हुए।