फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two named accused arrested for pointing a gun at MLA's husband

Shahjahanpur News: विधायक के पति पर तमंचा तानने के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two named accused arrested for pointing a gun at MLA's husband
निगोही। बुधवार को हमजापुर चौराहा की होलिका में आखत डालने जा रहे विधायक सलोना कुशवाहा के पति डाॅ. रामसिंह कुशवाहा पर तमंचा तानकर धमकाने के मामले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। होली वाले दिन कुछ लोगों ने विधायक के पति से गाली-गलौज करते हुए उन पर तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने विधायक के समर्थक गांव अजीजपुर निवासी मुनेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर गिरगिचा गांव के गोविंद और आदित्य समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपियोंं से पूछताछ में चार अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed