Shahjahanpur News: शिवम जौहरी हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार; खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा था
सूरी ट्रांसपोर्ट के मैनेजर शिवम जौहरी को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विस्तार
शाहजहांपुर में सूरी ट्रांसपोर्ट के मैनेजर शिवम जौहरी की हत्या के मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिवम जौहरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस हत्याकांड में छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज निवासी शिवम जौहरी सूरी ट्रांसपोर्ट में मैनेजर था। उसको 11 अप्रैल को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। उसके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान थे। शिवम के पिता अधीश जौहरी ने कन्हैया होजरी के मालिक नीरज गुप्ता और सूरी ट्रांसपोर्ट के बंकिम सूरी समेत छह नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल
11 अप्रैल की ही रात शिवम को बांधकर उसकी पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग शिवम को डंडे से पीटते दिखाई दे रहे है। पुलिस ने बंकिम सूरी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में नीरज गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ लिया।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि हत्याकांड में छह आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। वायरल वीडियो ने नजर आ कुछ लोग शिवम को डंडे से पीट रहे थे। पुलिस की विवेचना में सामने आये आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर केशव निवासी मोहल्ला मोहम्मदजई थाना कोतवाली और नदीम निवासी बाडूजई पेशावरी को गिरफ्तार किया है।