फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two laborers suffered burns after a rebar came into contact with a high-tension line.

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन से सरिया छूने पर दो मजदूर झुलसे

Sun, 23 Aug 2026 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two laborers suffered burns after a rebar came into contact with a high-tension line.
जलालाबाद। कांशीराम कॉलोनी के सामने मकान की दूसरी मंजिल पर लिंटर डालने के लिए लोहे का जाल तैयार करते समय सरिया हाईटेंशन लाइन से छू गई। करंट लगने से दो मजदूर झुलस गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर निवासी मोनू श्रीवास्तव के मकान की दूसरी मंजिल पर शनिवार को निर्माण कार्य चल रहा था। शाम करीब चार बजे लिंटर डालने के लिए जाल तैयार किया जा रहा था। बस्ती के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मजदूर राजू ने सरिया ऊपर उठाई, तभी वह बिजली के तार से छू गई। करंट की चपेट में आने से राजू और पास में काम कर रहे नन्हे झुलसकर नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों मजदूर मदनापुर के रहने वाले हैं। सूचना पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed