फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two including ITI student died in road accidents

सड़क हादसे में आईटीआई के छात्र समेत दो की मौत

Thu, 17 Mar 2022 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two including ITI student died in road accidents
तिलहर में रोते बिलखते मृतक अंकुर यादव के परिजन - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर/निगोही। अलग-अलग सड़क हादसों में मंगलवार को दो युवकों की मौत हो गई। होली से एक दिन पहले हुए हादसे में युवकों की मौत से परिवार में मातम पसरा है। दोनों ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन

तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी चीनी मिल के वाहन चालक प्रमोद यादव का इकलौता पुत्र 19 वर्षीय अंकुर यादव उर्फ पप्पी रोजा में आईटीआई का छात्र था। मंगलवार को निजामगंज निवासी दोस्त आकाश राठौर के साथ वह घर लौट रहा था। तिलहर से पहले बिलहरी गांव के सामने पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गिर पड़े। आकाश के मुताबिक, पिकअप का पहिया अंकुर यादव के ऊपर चढ़ने से वह गंभीर घायल हो गया। सीएचसी पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिजन के आंसू नहीं थम रहे।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव हसौआ में फिलिंग स्टेशन के पास मंगलवार रात 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। युवक के पास मिले कागजों से उसकी शिनाख्त निगोही के गांव छतेनी निवासी रूपराम के रूप में हुई। मृतक के भाई मोहनलाल ने बताया कि रूपराम बाइक से निगोही आया था। उसके साथ गांव का देवेंद्र भी था। किसी वाहन की टक्कर से रूपराम की मौत हो गई। जबकि देवेंद्र घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायल छात्र आकाश राठौर

अस्पताल में भर्ती घायल छात्र आकाश राठौर- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

अंकुर यादव का फाइल फोटो

अंकुर यादव का फाइल फोटो- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed