फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two incidents of robbery and theft in Nigohi Panic

लूट और चोरी की दो घटनाओं से निगोही में दहशत

Fri, 10 Jun 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
Two incidents of robbery and theft in Nigohi Panic
लूट और चोरी की दो घटनाओं से निगोही में दहशत
कस्बे में लूट और चोरी की घटनाओं पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। लगातार हो रही क्षेत्र की जनता काफी दहशत में है। बृहस्पतिवार को बदमाशों ने कस्बा में रामलीला मैदान के पास कच्छाधारी बदमाशों ने काश्ताकार के घर पर धावा बोलकर शस्त्रों के बल महिला को बंधक बनाकर करीब दो लाख रुपये के जेवर और नगदी लूटकर फरार हो गए। गृहस्वामी ने मोहल्ले वालों की मदद से पीछा किया, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वहीं क्षेत्र के गांव दिलावलपुर में चोरों ने काश्ताकार के मकान में नकब लाख करीब 14 लाख रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर लिए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है, लेकिन पुलिस ने देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन

कस्बे के रामलीला मैदान के निकट के रहने वाले श्यामलाल रात खाना पीना खाकर अपनी घर की बैठक में सो गए, जबकि उनके बेटे नीतेश, विनोद छात पर सो गए। उनके बडे़ प्रमोद अपनी पत्नी बच्चों सहित बैठक की बगल में बने कमरे में और विनोद की पत्नी अनीता दूसरे कमरे में सोए हुये थे। रात्रि लगभग दो बजे पीछे की दीवार से चार बदमाश चढ़कर दो मंजिले की गैलरी से होते हुए जीने से घर में उतर आए। बदमाशों ने प्रमोद के कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद बदमाश अनीता के कमरे में पहुंचे गए। बदमाशों ने अनीता को सोते हुए दबोच लिया  इन चारो बदमाशों ने विनोद की पत्नी अनीता को सोते ही दबोच लिया और अनीता के कनपटी पर तमंचा लगाकर अलमारी की चाबी मांगी। बदमाशों ने देखकर अनीता घबरा गई और उनको चाबी दे दी। बदमाशों ने अलमारी में रखा एक सोने का हार,दो सोने की चेन, दो सोने की मोहरे, एक सोने की नथ, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक चांदी की करधनी, एक जोड़ी गुलशन पट्टी, खड़ुआ व पांच हजार की नगदी सहित लगभग दो लाख रूपये की लूट लिए। बदमाशों ने शोर मचाने पर अनीता को जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों के चंगुल से छूटी अनीता के शोर मचाएं जाने पर गृह स्वामी श्यामलाल उसका परिवार, तमाम ग्रामीणों ने बदमाशों का पकड़ने का पीछा किया, लेकिन बदमाश पकड़ में न आये। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इसी थाना क्षेत्र के गांव दिलावलपुर निवासी रामचन्द्र सिंह उर्फ पहलवान खाना पीना खाकर बृहस्पतिवार को मकान के दरवाजे पर पड़ी टीन में सो गये। उनके बेटे प्रभास सिंह पत्नी निर्मला और तीन बच्चे, पुनवीर सिंह उसकी पत्नी सुधा अपने तीन बच्चों के साथ , जसवीर सिंह उसकी पत्नी सपना दो बच्चों के साथ , अजयवीर सिंह सहित सारा परिवार अपने-अपने कमरों में टीवी चलाने के बाद 11 बजे आंगन में सो गये। अज्ञात चोर किसी समय मकान के पीछे की दीवार में दो नकब लगाकर घर में दाखिल हो गए। घर में दाखिल हुये चोर प्रभास सिंह के कमरे में रखी अलमारी की शेफ तोड़कर सात हजार नकद, एक जोड़ी सोने के झाले, एक जोड़ी सोने के कुंड़ल, दो लाकेट, दो जोड़ी पायजेवरी, एक जोड़ी पायल, बिछुआ व छह साड़ियां, पुनवीर के कमरे में रखी अलमारी से 2500 नगद, एक सोने का हार, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायजेवरी, जसवीर के कमरे से चार हजार नगद , एक सोने का हार, दो सोने के मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के झाले, तीन जोड़ी पायल, एक बिछुआ, दो जोड़ी बच्चों की पायले, अजवीर के कमरे से पांच हजार नगद, एक सोने का हार, चार सोने का चूड़ी, एक लाकेट, एक सोने का मांगबेदा, एक जोड़ी सोने के झाले, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कुंड़ल, दो जोड़ी पायल, एक बिछुआ, 20 कीमती साड़ियां व गृह स्वामी रामचन्द्र के कमरे से 27 हजार रुपये नगद, एक सोने का मंगलसूत्र, 5 जोड़ी पायजेवरी, एक जोड़ी पायल, 10 जनाने कीमती शूट सहित जेवर कपड़ा नगदी, 50 हजार की नगदी सहित चोर 14 लाख रूपये की चोरी करके फरार हो गये। चोर मौके पर तीन लिपटिस के कटे नये डंडे ,एक जोड़ी चप्पले छोड़ गये। सुबह झाड़ू लगाने के लिए उठी पुनवीर की पत्नी सुधा ने की गई चोरी की जानकारी दी। परिजनों के साथ आसपास सामान तलाश करने निकले रामचन्द्र को दो बक्से, जेवरात के खाली डिब्बे, पुराने कपड़े, गांव के उत्तर औचित्यकुमार सिंह के खेत में पड़े मिले। निगोही कस्बा निवासी श्यामलाल व दिलावलपुर निवासी रामचन्द्र ने निगोही थाने पर तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


कस्बे हुई लूट व इस थाना क्षेत्र के गांव दिलावलपुर निवासी रामचन्द्र के घर में हुई चोरी का मौका मुआयना कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज होगी और घटनाओं को शीघ्र खुलासा किया जाएगा। - रजी अहमद, एसओ निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed