फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two hours by cot by pharmacist

फार्मेसिस्टों ने दो घंटे का  कार्य बहिष्कार किया 

Fri, 16 Sep 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
two hours by cot by pharmacist
फार्मेसिस्टों ने दो घंटे का  कार्य बहिष्कार किया 
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को तृतीय चरण के आंदोलन में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया और जिला अस्पताल गेट पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। फार्मेसिस्टों की हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष डॉ. जेडी बंसल ने कहा कि सभी सदस्यों को एकजुट होकर शत प्रतिशत आंदोलन में भाग लेना है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार से आरपार की इस लड़ाई में अपनी जायज मांगों के लिए फार्मेसिस्ट किसी भी कीमत पर बिना मांगें पूर्ण हुए पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर 2016 से अनिश्चितकालीन हड़ताल में फार्मेसिस्ट पूर्ण रूप से तालाबंदी कर हड़ताल में सम्मलित होंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अजय नागर ने बताया कि आगामी आंदोलन में शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा भी शामिल होगा। प्रदर्शन में डॉ. आरबी सिंह, डॉ. एएल वर्माद्व डॉ. श्रीबाबू सचान, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ.मुजाहिद, डॉ. मो.अली, डॉ. रामबिलास, डॉ. राजेंद्र, डॉ. लईक अहमद, डॉ. मो.अकील, डॉ. अजय सक्सेना, डॉ. अनुपम, डॉ. संदीप गुप्ता आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

हड़ताल से मरीजों को हुई परेशानी 
जिला अस्पताल में फार्मेसिस्टों की हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज दवाई, जांच आदि के लिए भटकते रहे। दो घंटे बाद हड़ताल खत्म होने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed