{"_id":"5a6746a44f1c1b6d268b60cb","slug":"two-held-eight-bikes-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Tue, 23 Jan 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच व सदर थाना पुलिस ने सोमवार रात नौ बजे कैंट एरिया में वीर अब्दुल हमीद पार्क तिराहे के पास बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी की आठ बाइकें मिलीं हैं। पुलिस को गैंग के सरगना की तलाश है।
सदर कोतवाली में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच और सदर बाजार पुलिस टीम में शामिल एसएसआई रामनरेश यादव टीम के साथ कैंट एरिया में अपराधियों की सुरागरसी में गश्त पर थे, तभी मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि श्यामतगंज गौटिया निवासी सुदीप पंडित का अपना संगठित गैंग है। गैंग के दो सदस्य श्यामतगंज गौटिया निवासी कासिम व सदर क्षेत्र के ही मोहल्ला ऊंचा निकट बालाजी मंदिर निवासी हारून एक चोरी की बाइक को लेकर बेचने जा रहे हैं। सूचना पर वह रात नौ बजे बीर अब्दुल हमीद पार्क तिराहे पर पहुंचे तो दोनों बाइक से आते दिख गए। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों के कब्जे से जो बाइक मिली उसको चेक किया गया तो रजिस्ट्रेशन नंबर एक ट्रैक्टर का मिला। तलाशी में उनके पास से एक चाकू भी बरामद हुआ। इस पर जब उन दोनों से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने चोरी की और वारदातों को कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर सात बाइकें और बरामद कर लीं। पुलिस ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद गैंग के सरगना की तलाश की गई लेकिन वह फरार हो गया। एसपी ने इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
फर्जी नंबर डालकर बेचते थे बाइक
इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोग व्यापार करने के उद्देश्य से बाइक चोरी करते थे और फिर चोरी की गई बाइक को अपने घर में कुछ समय तक छिपाकर रखने के बाद फर्जी नंबर डालकर कम कीमत में बाइक बेच देते थे। इन लोगों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।