फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two Friends on Bike Killed in Collision with Tractor-Trolley

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Tue, 28 Apr 2026 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two Friends on Bike Killed in Collision with Tractor-Trolley
विकास का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कांट/शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव नारायन निवासी बाइक सवार विकास (21) व उसके दोस्त विश्वदीप (20) की मंगलवार दोपहर पिपरौला गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मौत हो गई। इससे दोनों परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार, युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

विकास और विश्वदीप फोटोग्राफी करते थे। दोनों की गहरी दोस्ती थी, इसलिए अधिकतर समय साथ बिताते थे। मंगलवार की सुबह विकास और विश्वदीप शाहजहांपुर आए थे। यहां मोबाइल खरीदा और दोपहर बाद दोनों वापस घर के लिए चल दिए। विकास बाइक चला रहा था। जलालाबाद-शाहजहांपुर रोड पर कांट थाना क्षेत्र के पिपरौला गांव के पास पीछे से ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से विकास की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल विश्वदीप को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन उनकी भी जान नहीं बच सकी। अस्पताल पहुंचते ही विश्वदीप ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़...
विकास व उसके दोस्त विश्वदीप की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौत की खबर सुन दोनों के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर किसी की आंख नम थी। विकास तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शव को देख उनके भाई अनिल बेसुध हो गए। वहीं, विश्वदीप की शादी अभी एक साल पूर्व ही हुई थी। पति की मौत की सूचना पर उनकी पत्नी कीर्ति का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है। विश्वदीप इकलौता बेटा था।

विकास का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विकास का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विकास का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विकास का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed