{"_id":"68e81fecb1fd4163d50e401a","slug":"two-farmers-clashed-in-front-of-the-sdm-in-puwaiyan-mandi-over-the-name-of-brokers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-154695-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां मंडी में एसडीएम के सामने दलालों के नाम पर भिड़े दो किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां मंडी में एसडीएम के सामने दलालों के नाम पर भिड़े दो किसान
विज्ञापन
पुवायां मंडी में एसडीएम से सेंटर पर दलाल बैठने की शिकायत करता युवक। संवाद
पुवायां। बंडा और पुवायां मंडी में लगे क्रय केंद्रों पर धान खरीद की लचर व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को मंडी में लगे क्रय केंद्रों का मुआयना करने पहुंचीं एसडीएम के सामने ही दो किसान सेंटरों पर दलाल हावी होने के मुद्दे पर भिड़ गए। काफी देर नोकझोंक के बाद अन्य किसानों ने मामले को शांत किया।
प्रशासन की ओर से पुवायां मंडी में 17 और बंडा मंडी में 24 धान क्रय केंद्र खोले हैं। बुधवार को डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने पुवायां और बंडा मंडी का निरीक्षण किया था तो 41 क्रय केंद्रों में 25 प्रभारी नदारद मिले। बृहस्पतिवार को एसडीएम चित्रा निर्वाल सुबह दस बजे पुवायां मंडी पहुंचीं।
सेंटरों का निरीक्षण करने के दौरान आरएफसी को छोड़कर कहीं भी खरीद होती नहीं मिली। कई केंद्रों पर तो मशीनों को भी शुरू नहीं किया गया था। निरीक्षण के दौरान गांव सतवां बुजुर्ग के एक युवक ने एसडीएम से मंडी में लगे सेंटरों पर दलाल बैठने की शिकायत की। इस दौरान दूसरे युवक ने सेंटरों पर किसानों के बैठने की बात कही। इसी बात को लेकर एसडीएम के सामने दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
उधर एसडीएम को मंडी में लगे आरएफसी के एक केंद्र पर सिर्फ बैनर टंगा मिला, तौल से संबंधित कोई सामग्री नहीं मिली। पीसीयू के एक सेंटर पर केंद्र प्रभारी नदारद मिला। एक दूसरा व्यक्ति सेंटर पर बैठा मिला जिसने प्रभारी के अभी नहीं आने की जानकारी दी। बंडा मंडी में एसडीएम को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
खास बात है कि नौ अक्तूबर तक पुवायां मंडी में लगे कुल 17 क्रय केंद्रों पर मात्र 14 सौ क्विंटल और बंडा मंडी में लगे कुल 24 क्रय केंद्रों पर मात्र चार सौ क्विंटल की खरीद हो सकी है।
-- --
सत्यापन नहीं होने से बिना लिखापढ़ी में कर डाली खरीद
पुवायां। एसडीएम को निरीक्षण के दौरान कई सेंटरों पर धान भरे बोरे लगे मिले। जानकारी करने पर बताया गया कि कुछ धान आढ़तियों का है तो कुछ केंद्रों का है। तौल के बारे में जानकारी की तो सेंटर प्रभारियों ने बताया कि सत्यापन नहीं होने के कारण मशीन में तौल नहीं दिखाई जा रही है। किसानों के धान की तौल कराकर लगाया जा रहा है। बंडा मंडी में भी निरीक्षण के दौरान कई केंद्र प्रभारियों ने सत्यापन लंबित होने के कारण खरीद में दिक्कत होने की बात कही। जिस पर कई लोगों के कागज सत्यापन कराने के लिए एसडीएम अपने साथ ले आईं।
-- --
कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि केंद्र प्रभारी नहीं पहुंच रहे हैं। निरीक्षण में टिनशेड में आढ़तियों का धान लगा पाया गया जिसे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए गए। सभी केंद्र प्रभारियों को खरीद बढ़ाने के लिए भी कहा गया। किसानों के आरोपों की जांच कराई जाएगी।
- चित्रा निर्वाल एसडीएम, पुवायां
00000
चांदपुर में सूना पड़ा है धान क्रय केंद्र
चांदपुर। नौ दिन बीतने के बावजूद एक भी किसान धान बेचने के लिए केंद्र पर नहीं पहुंचा है। केंद्र प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि मानक के अनुरूप केंद्र पर 17 प्रतिशत नमी का धान लिया जाएगा। पिछले दिनों बारिश हो जाने से धान की फसल की कटाई प्रभावित हुई है और नमी की मात्रा भी बढ़ी है। संवाद
--
मंडियों में नियुक्त किए गए नायब तहसीलदार
शाहजहांपुर। जिले की प्रमुख मंडियों में संचालित विभिन्न क्रय संस्थाओं के धान क्रय केंद्रों पर खरीद का काम सुगमतापूर्वक चलाने के लिए हर मंडी में एक नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है। नायब तहसीलदार परिसर के सभी धान क्रय केंद्रों के प्रति उत्तरदायी होंगे। इसके अलावा मंडी परिसर में प्रवेश द्वार पर दो लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है जो कृषकों द्वारा लाए गए मानकयुक्त धान जिसमें नमी का प्रतिशत 17 प्रतिशत से अधिक न हो, की ट्रॉलियों को प्रत्येक क्रय केंद्र पर चक्रानुसार भिजवाएंगे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्रय केंद्रों पर किसी प्रकार की विसंगति की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। संवाद