{"_id":"699f3a8c2bca817ccd08b373","slug":"two-dunlop-cars-were-blown-to-pieces-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-the-driver-died-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-166566-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो डनलप के उड़े परखचे, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो डनलप के उड़े परखचे, चालक की मौत
विज्ञापन
तिलहर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डनलप बुग्गी। संवाद
तिलहर। किसान सहकारी चीनी मिल से गन्ने की तौल कराकर लौट रहे दो डनलपों से मंगलवार को देर रात करीब एक बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे के पूर्वी भक्सी तिराहा के पास अज्ञात वाहन टकरा गया। डनलप चकनाचूर होने के साथ ही खिरिया माल गांव के 30 वर्षीय अमित की मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। डनलपों में जोता गया बैल और भैंसा भी मर गए। हादसे के बाद हाईवे की एक लेन पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा।
खिरिया माल निवासी अमित गांव के ही जसवीर और हरवीर के साथ मंगलवार की शाम दो डनलपों से गन्ना लेकर चीनी मिल गए थे। देर रात तौल का नंबर आने के कारण यह सभी रात 12 बजे के बाद मिल गेट से घर के लिए लौट चले। यह सभी पूर्वी भक्सी तिराहा के पास स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने पहुंचे कि इसी दौरान बरेली की ओर से आया कोई वाहन आगे-पीछे चल रहे दोनों डनलपों से टकरा गया। अमित, जसवीर और हरवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त डनलपों का मलबा और दोनों मृत पशु किनारे हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया। घायलों को सीएचसी भेजे जाने पर डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल जसवीर और हरवीर को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही अमित की गर्भवती पत्नी छाया देवी, पुत्र केपी, मां पूनम देवी, पिता फकीरे सिंह, भाई यशवीर और मोहित तथा बहन मिथिलेश, रानू और मधुबाला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाए।
-- -- -- -- -- -- -- --
सांड़ से बाइक टकराने से चालक घायल
पुवायां। सांड़ से बाइक टकराने से गांव खजुरिया निवासी राहुल कनौजिया गंभीर घायल हो गए। राहुल मंगलवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बंडा-पुवायां मार्ग पर गांव तितुरा के पास खेतों की ओर से एक सांड़ हाईवे पर आने से राहुल की बाइक सांड़ से टकरा गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक और ईएमटी उनको पुवायां सीएचसी लाए। डॉक्टर ने राहुल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाइक सवार युवक को रंजिशन पीटकर किया घायल, बाइक क्षतिग्रस्त की
तिलहर। ईंट भट्ठे पर काम कर रहे पिता को मंगलवार की रात खाना दे रहे फिरोजपुर निवासी विपिन को रास्ते में चार लोगों ने रंजिशन रोककर मारपीट करने के साथ ही उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। बाद में आरोपियों ने विपिन के घर जाकर गाली-गलौज की।
विपिन की मां श्रीदेवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटे से मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उसे खेत में लगे कंटीले तारों की ओर धक्का दे दिया। इससे विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे बाइक से उनके घर पहुंचे आराेपियाें ने गाली-गलौज की, लेकिन गांव के अन्य लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद