{"_id":"624704ce621814366b5a5819","slug":"two-cyclist-killed-in-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार साले-बहनोई की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार साले-बहनोई की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक
Fri, 01 Apr 2022 07:46 PM IST
आकाश दुबे
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)।
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)।
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 01 Apr 2022 07:46 PM IST
सार
शाहजहांपुर के दिलावपुर गांव के रहने वाले रामअवतार के घर दावत में शामिल होने उनका साला रतीपाल आया था। दोनों साइकिल से जा रहे थे, तभी रास्ते में दोनों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौके पर मौत हुई, जबकि एक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के दिलावरपुर गांव निवासी रामअवतार व उसका साला कांट थाना क्षेत्र के गांव अभायन निवासी रतीपाल गुरुवार शाम साइकिल से जा रहे थे। रास्ते में बादशाहनगर चौराहे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रतीपाल ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहनोई रामअवतार ने बरेली में शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार को 42 वर्षीय रामअवतार के घर पर उनका साला रतीपाल दावत में आया था। रामअवतार की पत्नी माया देवी प्राथमिक विद्यालय में रसोईया है। शाम करीब सात बजे रामअवतार और रतीपाल साइकिल से माया देवी के स्कूल किसी काम से जा रहे थे। बादशाहनगर चौराहे के पास उनके पहुंचते ही शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर रोड पर काफी दूर जा गिरे। इस बीच रतीपाल ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचल गए। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका बहनोई रामअवतार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर तत्काल ही उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन