{"_id":"62530c7f7bebc810e3584a49","slug":"two-corona-infected-found-in-shahjahanpur-after-22-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में कोरोना: 22 मार्च के बाद जिले में मिले दो मरीज, संक्रमितों को किया गया होम आइसालेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में कोरोना: 22 मार्च के बाद जिले में मिले दो मरीज, संक्रमितों को किया गया होम आइसालेट
Sun, 10 Apr 2022 10:30 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:30 PM IST
सार
शाहजहांपुर में 22 मार्च के बाद एक बार फिर से कोरोना के दो संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य महकमा उनकी ट्रैवल हिस्ट्री तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में शनिवार और रविवार को कोरोना के दो नए मरीज सामने आए हैं। दोनों मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना के मामले बढ़ने से जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिताएं बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह कांट क्षेत्र की एक महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है। दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया। 22 मार्च को जनपद कोरोना मुक्त होने के बाद एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य महकमा उनकी ट्रैवल हिस्ट्री तलाश कर रहा है। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि लोग कोविड नियमों का पालन करते रहें।
विज्ञापन