{"_id":"69405ac5a15191b997085178","slug":"two-brothers-were-shot-at-while-eating-momos-at-a-street-stall-due-to-an-old-rivalry-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-160466-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ठेले पर मोमोज खा रहे दो भाइयों पर पुरानी रंजिश में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ठेले पर मोमोज खा रहे दो भाइयों पर पुरानी रंजिश में फायरिंग
विज्ञापन
भावलखेड़ा। मोहल्ला सरायकाइयां में ठेले पर मोमोज खा रहे दो सगे भाइयों पर पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। दोनों बाल-बाल बच गए। पुलिस ने सरेराह हुई फायरिंग के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा निवासी उमेश और उनका भाई रितिक सोमवार शाम पांच बजे सरायकाइयां में ठेले पर मोमोज खा रहे थे। तभी मोहल्ला रेती निवासी हर्षित वर्मा और हर्षित अवस्थी ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने तमंचे से कई फायर किए। दोनों भाई बाल-बाल बच गए।
फायरिंग के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि उमेश की तहरीर के आधार पर हर्षित वर्मा और हर्षित अवस्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों के बीच सावन माह में जुलूस के दौरान विवाद हो गया था। उसी रंजिश में घटना हुई है।