फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two brothers drowned in the pond, one dead

तालाब में दो सगे भाई डूबे, एक की मौत

Mon, 17 Aug 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two brothers drowned in the pond, one dead
खुटार। तालाब में नहाने गए दो सगे भाई शनिवार को डूब गए। लोगों ने दोनों को बमुश्किल बाहर निकाला, लेकिन इस बीच एक की मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

गांव अंडहा निवासी राम बहादुर वर्मा का 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कक्षा पांच का छात्र था। शनिवार शाम को वह अपने 15 वर्षीय भाई कन्हैया के साथ पड़ोस के गांव सिल्हुआ के बावन गंगा शिव मंदिर के पास तालाब में नहाने गया था। साथ में गांव के लोकराम की 12 वर्षीय पुत्री रोशनी भी थी। कन्हैया और अंकुश तालाब में नहाने लगे, जबकि रोशनी किनारे खड़ी थी। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से अंकुश डूबने लगा। इस पर कन्हैया ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूब गया। रोशनी के शोर मचाने पर गांव सिल्हुआ निवासी मोनू, गुड्डू सहित कई लोग मौके पर पहुं
विज्ञापन

चे। लोगों ने कन्हैया और अंकुश को बमुश्किल बाहर निकाला। जानकारी पाकर दोनों के परिवार वाले भी पहुंच गए। हालत नाजुक होने के कारण कन्हैया और अंकुश को खुटार के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया। इधर, रविवार को पुलिस गांव पहुंची लेकिन परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में अंकुश का अंतिम संस्कार कर दिया है। अंकुश की मौत से पिता राम बहादुर, मां रेखा देवी, भाई रामजी, लखन, कन्हैया का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के घर पहुंचे चेयरमैन
खुटार। छात्र की मौत होने की सूचना पर खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवनरायन मिश्र, राजर्षि शुक्ला, अखिलेश मिश्र आदि अंकुश के घर पहुंचे और दुखी परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed