फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two brothers died in a collision between two bikes two injured in shahjahanpur

यूपी में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की टक्कर में सगे भाइयों की मौत, दो घायलों की हालत गंभीर

Sun, 09 Mar 2025 09:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 09 Mar 2025 09:56 PM IST
सार

लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव कुइयां मदारपुर निवासी 55 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह की बहन खुटार के गांव महुआ पिमई निवासी रामदेवी की एक माह पहले मौत हो गई थी। रविवार को धर्मेंद्र सिंह अपने छोटे भाई 45 वर्षीय अरविंद कुमार सिंह के साथ बाइक से होली से पूर्व बहन के घर आए थे। 

विज्ञापन
Two brothers died in a collision between two bikes two injured in shahjahanpur
मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के शाहजहांपुर स्थित खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव अठकोना मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में लखीमपुर के गांव कुइयां मदारपुर के दो युवकों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हुए हैं, उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन

लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव कुइयां मदारपुर निवासी 55 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह की बहन खुटार के गांव महुआ पिमई निवासी रामदेवी की एक माह पहले मौत हो गई थी। रविवार को धर्मेंद्र सिंह अपने छोटे भाई 45 वर्षीय अरविंद कुमार सिंह के साथ बाइक से होली से पूर्व बहन के घर आए थे। शाम साढ़े पांच बजे दोनों भाई वापस घर जा रहे थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां खुटार मार्ग पर गांव अठकोना मोड़ के पास सामने से आ रही एक बाइक धर्मेंद्र की बाइक से टकरा गई। हादसे में धर्मेंद्र, अरविंद और दूसरी बाइक पर सवार खुटार के गांव नवाजपुर निवासी 25 वर्षीय रामू और 24 वर्षीय लालू गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने चारों घायलों को खुटार सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने धर्मेंद्र और अरविंद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल रामू लालू को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed