Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two bikes collided on Madanapur Road; two people, including a BA student, died, and two others were injured.

Shahjahanpur News: मदनापुर रोड पर दो बाइकें टकराई, बीए के छात्र समेत दो की मौत, दो घायल

Tue, 10 Nov 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided on Madanapur Road; two people, including a BA student, died, and two others were injured.
चांद बाबू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कांट (शाहजहांपुर)। मदनापुर रोड पर बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में उमराह गांव निवासी चांद बाबू (20) और मोतियासा गांव निवासी सुरेंद्र (25) की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। चांद बाबू बीए में पढ़ते थे।
विज्ञापन

गांव मोतियासा निवासी सुरेंद्र और रजनीश अपने साथी जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी उमेश के साथ बाइक से मदनापुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कांट क्षेत्र के गांव उमराह निवासी चांद बाबू तिलहर से अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। कांट-मदनापुर रोड पर रामलीला मैदान के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र और चांद बाबू को मृत घोषित कर दिया। सीओ सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पीड़ित पक्षों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों देखेगी, साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पढ़ाई के साथ मजदूरी करता था चांद बाबू
मृतक चांद बाबू के परिजनों ने बताया कि वह बीए का छात्र था और अभी अविवाहित था। पढ़ाई के साथ-साथ वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने में पिता का हाथ बंटाता था। उसके पिता सब्जी की दुकान लगाते हैं। चांद बाबू की तीन बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। इकलौते कमाऊ बेटे की मौत से मां-बाप का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। वहीं दूसरी ओर दीपावली के ही दिन मोतियासा निवासी सुरेंद्र की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।

--
सुरेंद्र के परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर रुपये मांगने का आरोप
हादसे की जानकारी मिलने पर सुरेंद्र के परिजन भी राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। उनका आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर ने उनसे रुपयों की मांग की। असमर्थता जताने पर उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप लगाते हुए वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।

चांद बाबू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

चांद बाबू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

चांद बाबू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

चांद बाबू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed