फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two arrested, including the shooter who attacked Sonam Kinnar.

Shahjahanpur News: सोनम किन्नर पर हमला करने वाले शूटर समेत दो गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two arrested, including the shooter who attacked Sonam Kinnar.
मिर्जापुर पुलिस की गिरफ्त में किन्नर पर हमला करने वाले आरोपी। स्रोत: पुलिस
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र में सोनम किन्नर और राहुल पर हुए हमले की वारदात को बदायूं के शूटर और सेहरामऊ दक्षिणी के युवक ने अंजाम दिया था। शूटर से काम के बदले में 50 हजार रुपये तय हुए थे। रुपयों की तंगी के चलते उसने वारदात की थी। जबकि दूसरे आरोपी ने पूर्व में जेल से जमानत कराए जाने के अहसान के बदले कार्य किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोनम किन्नर और राहुल के गोली लगने से घायल होने के बाद 24 जुलाई को मिर्जापुर थाने में बदायूं जिले के थाना हजरतपुर के गांव हजरतपुर निवासी चांदनी, राघवेंद्र, आसिफ, सुमित व अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो सेहरामऊ दक्षिणी के आदेश उर्फ धीरू तिवारी और बदायूं के थाना कादरचौक के गांव नब्बी नगला निवासी अताब अली का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को कोलाघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

सीओ जलालाबाद दीपक सिंह ने बताया कि आदेश तिवारी पर जलालाबाद, रामचंद्र मिशन, सदर बाजार और सेहरामऊ दक्षिणी थाने में रिपोर्ट दर्ज है। जेल में उनकी मुलाकात नामजद आरोपी राघवेंद्र से हुई थी। उसी ने चांदनी किन्नर से भेंट कराई। इसके बाद राघवेंद्र और व चांदनी ने ही उसकी जमानत कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लान में अताब अली को भी शामिल किया गया। 24 जुलाई को वह अपने ऑटो से म्याऊं आया। यहां राघवेंद्र, आसिफ, रवि उर्फ रविया व धीरू मिले। राघवेंद्र ने उसे 50 हजार रुपये देने की बात कही। रवि ने उसे तमंचा व कारतूस दिए थे। राघवेंद्र ने आदेश और अताब के फोन लेकर बंद कर दिए। इसके बाद साढ़े चार बजे इको वैन से कलान की ओर आए। रास्ते में सभी ने बीयर पी। शाम सात बजे कार आती देखी तो आरोपियों ने अपनी इको वैन भी उसके पीछे दौड़ा दी। एक मोड़ पर इको वैन से कट मारा तो कार रुक गई। कार सवार कुछ संभल पाते थे, तब तक फायरिंग कर दी। इसके बाद वैन लेकर भाग गए। राघवेंद्र ने सभी को अपने घर भेजा था।

--
चांदनी ने कहा था-तुम्हें हमारा बदला लेना है
सीओ के अनुसार, 17 अगस्त को आदेश चांदनी व राघवेंद्र के बुलाने पर म्याऊं गया था। वहां दोनों ने कहा था कि उसे सोनम किन्नर से उनका बदला लेना है। योजना बनाकर चांदनी अपनी गाड़ी से चित्रकूट चली गई। वारदात के बाद राघवेंद्र ने आदेश को बालाजी धाम बुलाया। दौसा के पास जयपुर हाईवे पर चांदनी की गाड़ी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई थी। जहां पर पुलिस ने सभी के नाम-पते नोट किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed