{"_id":"61f2ae8c99cc8927c04648f2","slug":"two-arrest-for-illegal-weapons-making-shahjahanpur-news-bly4736359163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा पुलिस ने शस्त्र बनाते समय दो लोगों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा पुलिस ने शस्त्र बनाते समय दो लोगों को पकड़ा
विज्ञापन
बंडा में शस्त्र फैक्ट्री के साथ पकड़े गए आरोपी
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाते समय दो लोगों को पकड़ा है। मौके से बने और अधबने तमंचे, बंदूक आदि बरामद हुई है। दोनों आरोपियों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि 26 जनवरी की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव भांभी के पास खंडहर में दबिश देकर गांव सुभानपुर के रतिराम उर्फ छोटे और गांव ररूआ के तोताराम को पकड़ लिया। मौके से चार तमंचे, एक देशी बंदूक, चार कारतूस, तीन अधबने तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तमंचे उन लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए रखे हैं और तमंचे बनाकर बेचकर परिवार की गुजर करते हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने बंडा के मोहम्मद रफी, इमरान, सोनू, कमल हसन, सलमान, सद्दाम, सद्दीक को जुआ खेलते हुए पकड़ा। आरोपियों के पास से 20630 रुपये और ताश बरामद किए गए हैं। इसके अलावा बंडा के ही मोनू को चाकू और सुआलाल को 20 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है।
------------
विधानसभा चुनाव को देखते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसके तहत बंडा पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है। दो आरोपी पकड़े गए हैं, जो काफी समय से अवैध शस्त्र बना रहे थे।
एस. आनंद एसपी शाहजहांपुर
तीन शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, पांच अभियुक्त गिरफ्तार
शाहजहांपुर। जनपद में 48 घंटे में पुलिस ने छापा मारकर सिंधौली, मदनापुर, जैतीपुर और कलान में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध देसी तमंचे, बंदूक व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए।
सिंधौली पुलिस ने ग्राम तेरा व करनापुर के बीच गन्ने के खेत में अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने सिंधौली के कटिया बुजुर्ग निवासी राजदेव वर्मा व तेरा गांव के मोहम्मद इस्तफा को गिरफ्तार किया। तेरा गांव के अतीक व अमित वर्मा मौके से फरार हो गए। अवैध असलाह के साथ पुलिस ने बाइक भी बरामद की। मदनापुर पुलिस ने समसीपुर गांव के सामने रामगंगा नदी के किनारे बरुआ निवासी वीरपाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध असलाह व तमंचे बनाने के उपकरण मिले। जैतीपुर पुलिस ने साहबगंज निवासी हरिश्चंद्र को गांव के बाहर पश्चिम दिशा में झोपड़ी से गिरफ्तार किया। यहां से बड़ी संख्या में अवैध असलाह बरामद हुए। कलान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रामवीर निवासी धोबियन नगला को दो तमंचे व चोरी की मोटर के साथ पकड़ा है। संवाद