{"_id":"590e06ac4f1c1b966b4418a3","slug":"two-answer-books-of-a-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक परीक्षार्थी की पहुंचीं दो उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक परीक्षार्थी की पहुंचीं दो उत्तर पुस्तिकाएं
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sat, 06 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
exam centre
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिया इंटर कॉलेज केंद्र पर पकड़ में आई कॉपी
जीव विज्ञान प्रथम पत्र की दोनों कापियों की राइटिंग है अलग
शहर में चल रहे यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में इंटर के एक केंद्र पर परीक्षक के सामने उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक ही अनुक्रमांक की दो कॉपियां उन्हें मिल गईं। पहले तो परीक्षक के समझ में ही नहीं आया कि वह क्या करें। बाद में अपनी टोली के डिप्टी हेड के संज्ञान में मामला लाया गया। डिप्टी हेड ने दोनों उत्तर पुस्तिकाओं को उप नियंत्रक के पास भेज दिया।
बात इस्लामिया इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र की है। यहां एक टोली के पास जीव विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गईं। खास बात यह थी कि दोनों कॉपियों की राइटिंग अलग-अलग है। समझा जा रहा है कि संबंधित केंद्र पर इस परीक्षार्थी की एक उत्तर पुस्तिका परीक्षा कक्ष से बाहर लिखवाई गई होगी और जमा करने के बाद परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी द्वारा लिखी गई उत्तर पुस्तिका हटाई नहीं गई, जिससे दोनों कापियां सील हो गईं। खास बात तो यह भी है कि कॉपियां जमा करने के समय भी यह गलती पकड़ में नहीं आई, जबकि एक कॉपी तभी बढ़ रही होगी।
सह उप नियंत्रक अब्दुल मिन्हाज अख्तर ने बताया कि दोनों कापियाें का रविवार को मूल्यांकन कराकर एक लिफाफे में सील करके बोर्ड को वापस भेज दी जाएंगी। बोर्ड ही तय करेगा कि इसमें असली उत्तर पुस्तिका कौन सी है। बाद में संबंधित परीक्षा केंद्र की जांच कराई जा सकती है कि आखिर एक ही अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं कैसे जमा हो गईं।