{"_id":"65bac1f50d506ec17a0328a7","slug":"two-accused-of-theft-in-panchayat-building-arrested-goods-recovered-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-112538-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पंचायत भवन में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पंचायत भवन में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Thu, 01 Feb 2024 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। ग्राम पंचायत जारमानो के पंचायत भवन में 26 जनवरी की रात हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गांव गंगसरा के जंगल में रखा सामान भी बरामद कर लिया।
प्रधान रेनू देवी ने 30 जनवरी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोर सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी और कंप्यूटर सिस्टम चोरी कर ले गए थे। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गंगसरा गांव के लालाराम और महेश को सिरयाली से जंगल के रास्ते पर पकड़ लिया। बुधवार को आरोपी जंगल में चुराकर रखा गया सामान बेचने वाले थे। दोनों की निशानदेही पर जंगल से सोलर पैनल, टयूबलर बैट्री आदि बरामद कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि कंप्यूटर सहित कुछ सामान उन्होंने कबाड़ी को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि अन्य सामान की बरामदगी के लिए कबाड़ी का पता लगाया जा रहा है।