{"_id":"6a8f483d1e0092e3310559d0","slug":"two-accused-of-murder-arrested-police-release-father-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182864-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, पिता को पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, पिता को पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन
तिलहर। सहवेगपुर गांव में अवैध शराब की बिक्री को लेकर 12 अगस्त को हुई मारपीट में सुरेंद्र की मौत के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, उनके पिता राम अवतार को पुलिस ने छोड़ दिया है।
सुरेंद्र के भाई सोनपाल की तहरीर पर महिला प्रधान के पति सुरेंद्र समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
राम अवतार की पत्नी उर्मिला ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि उनके दोनों बेटों अमित और दिलीप के घर में न मिलने पर पुलिस उनके पति को 12 दिनों से थाने में बैठाए हुए है। बुधवार सुबह पुलिस ने अमित और दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनके पिता राम अवतार को छोड़ दिया गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। संवाद