फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two accused from Pilibhit who were making weapons in Khutar arrested

Shahjahanpur News: खुटार में शस्त्र बना रहे पीलीभीत के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 01 May 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused from Pilibhit who were making weapons in Khutar arrested
खुटार में पकड़े गए अवैध शस्त्र बनाने के आरोपी। स्रोत पुलिस
खुटार । पीलीभीत के चार लोग खुटार थाना क्षेत्र में अवैध शस्त्र बना रहे थे। घेराबंदी के दौरान दो आरोपी मौके से भाग निकले। दो को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ पंकज पंत ने बताया कि खुटार पुलिस ने गांव मैनिया के पास झुकना नदी किनारे घेराबंदी की। मौके से पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव गोरा निवासी हसीब और हकीमउल्ला को पकड़ लिया गया। गांव गोरा के ही शादाब और रियाजुद्दीन मौके से भाग निकले। आरोपियों ने बताया कि वह झुकना नदी किनारे सुनसान जगह में अवैध शस्त्र बनाकर बेचते हैं। शादाब तमंचे बनाने के लिए जरूरी सामान मुहैया कराता है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से सात तमंचे, चार कारतूस, कारतूस के दो खोखे, एक मोबाइल, शस्त्र बनाने के उपकरण, दो बाइक बरामद की हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हसीब और हकीमउल्ला का चालान कर दिया गया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed