{"_id":"6ab16353f329879a420f3cf3","slug":"non-bailable-warrants-issued-against-three-accused-in-the-sonam-kinnar-shooting-case-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-185346-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सोनम किन्नर गोलीकांड में तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सोनम किन्नर गोलीकांड में तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र में हुए सोनम किन्नर गोलीकांड के मामले में न्यायालय ने तीन वांछित आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
सीओ जलालाबाद दीपक सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को बरेली निवासी सनाया किन्नर ने साथी सोनम किन्नर और राहुल को गोली मारे जाने के मामले में चांदनी किन्नर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान सेहरामऊ दक्षिणी निवासी धीरू तिवारी उर्फ आदेश, बदायूं के थाना कादरचौक के नब्बी नगला निवासी अताव अली, बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के अंगूरी नगला निवासी रवि उर्फ राविया उर्फ हजरत के नाम प्रकाश में आए।
उन्होंने बताया कि इस मामले में बदायूं के म्याऊं निवासी राघवेंद्र, धीरू तिवारी और अताव अली जेल जा चुके हैं। वहीं वांछित चांदनी किन्नर उर्फ चंद्रभान, रवि उर्फ राविया और हरिद्वार के थाना लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी आसिफ के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट प्राप्त किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद