फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tulsiji was married to Lord Vishnu with great pomp and show

Shahjahanpur News: तुलसीजी का भगवान विष्णु से धूमधाम से किया विवाह

Mon, 03 Nov 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tulsiji was married to Lord Vishnu with great pomp and show
तिलहर में पूजापाठ करती महिला श्रद्धालु। संवाद
तिलहर। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को महिलाओं ने परंपरागत उल्लास के साथ तुलसीजी का भगवान विष्णु के साथ धूमधाम से विवाह कराया।
विज्ञापन

देवोत्थानी एकादशी के बाद होने वाले तुलसी विवाह पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। जगह-जगह चौक सजाए गए, मंगलगीत गूंजे और धार्मिक वातावरण बना रहा। सुबह से ही महिलाओं ने घरों की छतों और आंगन में गोबर से चौक बनाकर सुंदर सजावट की। इसके बाद तुलसी और भगवान शालिग्राम का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कराया।

इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लगन गीत गाकर एक-दूसरे को बधाई दी। मोहल्ला निजामगंज, दातागंज, कुंवरगंज, बहादुरगंज, सिंह कॉलोनी समेत कई गांवों में महिलाओं ने कन्यादान की रस्म निभाने के लिए दिन भर उपवास रखा। बाद में पूजा कर तुलसीजी को सुहाग की सामग्री अर्पण की। पूजा के बाद आरती कर भगवान विष्णु से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और प्रसाद बांटा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed