फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tuberculosis patients will be searched by running an intensive campaign in 20 percent of the population

Shahjahanpur News: 20 प्रतिशत आबादी में सघन अभियान चलाकर तलाशे जाएंगे क्षय रोगी

Sun, 08 Sep 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 08 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Tuberculosis patients will be searched by running an intensive campaign in 20 percent of the population
शाहजहांपुर। मलिन बस्तियों में क्षय रोगियों को तलाश करने के लिए नौ सितंबर से अभियान को शुरू किया जाएगा। दस दिन तक चलने वाले अभियान में शहर व ग्रामीण इलाके की 20 प्रतिशत आबादी में प्रत्येक मकान में जाकर स्क्रीनिंग कर मरीज खोजे जाएंगे।
विज्ञापन

पुराना जिला अस्पताल स्थित बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मलिन बस्ती, हाईरिस्क क्षेत्र, अनाथालय, वृद्ध आश्रम, नारी निकेतन आदि में टीमें जाकर जांच करेंगी। दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, बलगम में खून आने वाले रोगियों की तलाश होगी।
विज्ञापन

रोगी मिलने पर परिवार के सदस्यों की भी जांच कराई जाएगी। बलगम में पॉजिटिव मिले मरीजों की ब्लड शुगर, यूडीएसटी और एचआईवी की जांच होगी। बताया कि भावलखेड़ा, जलालाबाद, तिलहर, ददरौल, कांट, निगोही, अल्हागंज, मदनापुर, कलान आदि में 6,95,500 लाेगों की जांच होगी। इसके लिए 58 सुपरवाइजर व 273 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
7046 मरीजों को एक जनवरी से अभी तक खोजा गया।
6151 मरीजों का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
895 रोगी स्वस्थ हो गए हैं।
5407 राेगियों को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पांच सौ रुपये दिए जा रहे हैं।
795 मरीजों को गोद लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed