फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trump worshipped an owl to end tariffs and seek world peace.

Shahjahanpur News: ट्रंप टैरिफ समाप्त करने और विश्व शांति के लिए उल्लू का पूजन किया

Sun, 19 Oct 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Trump worshipped an owl to end tariffs and seek world peace.
शाहजहांपुर में गांधी पार्क में उल्लू पूजन करते प्रोफेसर व अन्य। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। पर्यावरण व सामुदायिक हितों के प्रति समर्पित पृथ्वी संस्था की ओर से उल्लू पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ट्रंप टैरिफ समाप्त करने व विश्व शांति के लिए कामना की गई।
विज्ञापन

राजघाट चौकी के पास स्थित गांधी पार्क में संस्था सदस्यों ने उल्लू का पूजन कर अहम के वशीभूत अंधकार में डूबे ट्रंप के मस्तिष्क के शुद्धिकरण की कामना की। उल्लू की आरती करने के बाद डॉ.श्रीकांत मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया।
विज्ञापन

मुख्य यजमान डॉ.अनुराग अग्रवाल ने कहा कि विश्व नेता किसी एक देश के नेता नहीं होते, बल्कि संपूर्ण मानवजाति का नेतृत्व करना उनकी जिम्मेदारी होती है। जिस तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ लगाए और नोबल शांति पुरस्कार के लिए समर्थन हासिल करने के लिए भारत सरकार को धमकाया। वह बताता है कि उनका चिंतन अहंकार के वशीभूत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ.संदीप अवस्थी ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। एसएस कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष डाॅ. विकास खुराना ने बताया कि संस्था के सदस्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए उल्लू पूजन का कार्यक्रम करते है।

पूजन से पूर्व हुई गोष्ठी में डाॅ.संजय पांडेय, डाॅ.आलोक दीक्षित, डाॅ.एमपी सिंह चौहान, डाॅ.लोकेश श्रीवास्तव, डाॅ.अनिल सिंह, डाॅ.जय तिवारी ने विचार रखे। डाॅ.विकास पांडेय, सुमित त्रिवेदी, मनोज मिश्रा, डॉ.रामशंकर पांडे ने अपनी हास्य कविताओं से जोरदार प्रहार किए। उल्लू का आरती पूजन कर गर्रा नदी में तर्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed