{"_id":"68923a6b5ff4a430c50306e3","slug":"troubled-by-not-getting-fertilizers-farmers-create-ruckus-at-the-warehouse-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-149757-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों का गोदाम पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों का गोदाम पर हंगामा
विज्ञापन
परौर। धान और गन्नेे की फसल के लिए यूरिया खाद न मिलने से परेशान किसानों ने मंगलवार को चौकिया साधन सहकारी समिति के गोदाम पर नारेबाजी के साथ हंगामा किया। हालांकि, बाद में समिति के सचिव ने किसानों के खतौनी प्रपत्र और आधार कार्ड जमा करा लिए और उन्हें बुधवार को खाद बांटने का आश्वासन देकर शांत किया।
चौकिया समिति पर करीब दस दिन से यूरिया समेत डीएपी, एनपीके आदि उपलब्ध नहीं है। बावजूद इसके किसान खराब मौसम में भी वहां के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें एक-दो दिन में खाद मिलने का दिलासा देकर टाला जा रहा है। मंगलवार को सुबह से बारिश के बावजूद तमाम किसान खाद लेने के लिए भीगते हुए वहां पहुंचे, लेकिन खाद नहीं मिली। गोदाम बंद देखकर किसानों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
किसानों को नारेबाजी करते देख समिति के सचिव चंद्रहास मिश्रा ने किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें बुधवार को सुबह से खाद मिलने लगेगी। उन्हाेंने कर्मचारी अनुज कुशवाहा के सहयोग से किसानों के खतौनी प्रपत्र और आधार कार्ड यह कहकर जमा कराए कि उन्हें खाद वितरण में प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान मानवेंद्र सिंह, विजयवीर यादव, अवध पाल सिंह अवनीश शुक्ला, विपिन दीक्षित आदि किसान मौजूद रहे।