फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Life sentence for double murder convict

Shahjahanpur News: दोहरे हत्याकांड के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Wed, 23 Aug 2023 09:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
Life sentence for double murder convict
शाहजहांपुर। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार शुक्ल ने पुवायां क्षेत्र के गांव सबलापुर में वर्ष 2000 में हुए दोहरे हत्याकांड में एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। दो आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए अदालत ने बरी कर दिया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुवायां क्षेत्र के गांव सबलापुर निवासी मुरारीलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके गांव के धर्मेंद्र वर्मा के खेत से किसी ने चोरी से धान काट लिए। धर्मेंद्र को शक था कि धान धर्मेंद्र उर्फ कल्लू ने काटे हैं। धर्मेंद्र के साथ ही गांव का रामकुमार रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने जाने की बात कह रहा था।
विज्ञापन


मुरारीलाल के भाई महेंद्र ने रामकुमार से कहा कि जब तक सही मुल्जिम की जानकारी न हो जाए, थाने में रिपोर्ट लिखाने क्यों जा रहे हो? इस पर महेंद्र और रामकुमार के बीच कहासुनी हो गई। रामकुमार ने महेंद्र के सीने पर तमंचा रखकर धमकाया। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कुछ देर बाद महेंद्र, मुरारीलाल तथा उसका बेटा दिनेश और रिश्तेदार रामनरेश गांव मुड़िया कुर्मियात की बाजार जा रहे थे। महेंद्र के पिता शिवसागर लाल भी साथ में थे। मुड़िया के प्राइमरी स्कूल से थोड़ा आगे खेत के पास एक बाइक से राजनबाबू उर्फ इंस्पेक्टर, देवेंद्र और रामकुमार आए। हमलावरों को देखकर वे लोग भागे। रामकुमार ने गोली मारकर शिवसागर लाल की हत्या कर दी।

वे लोग प्यारे के मकान में छिपने के लिए भागे तो उन लोगों ने महेंद्र को घेरकर गोली मार दी। उसकी भी मौके पर मौत हो गई। रामकुमार की चलाई एक गोली प्यारे के पेट में लग गई जिससे वह घायल हो गया। वादी की तहरीर पर पुलिस ने राजनबाबू, रामकुमार और देवेंद्र उर्फ नन्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।


अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और सरकारी वकील शशिमोहन सिंह के तर्कों को सुनने के बाद रामकुमार को दोषी पाया गया। उसे आजीवन कारावास और 17,500 रुपये जुर्माने की सजा से दंडित किया गया। आरोपी राजनबाबू और देवेंद्र को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed