फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tribute to the martyrs by taking out a cultural march

Shahjahanpur News: सांस्कृतिक पदयात्रा निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 29 Jan 2024 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 29 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Tribute to the martyrs by taking out a cultural march
भारतीय जन नाट्य संघ 'इप्टा' की स्थानीय इकाई की ओर से निकाली गई पदयात्रा में शामिल लोग। संस्था
शाहजहांपुर। भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा की स्थानीय इकाई की ओर से रविवार को खिरनीबाग शहीद स्तंभ से शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार तक सांस्कृतिक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा की शुरुआत सेवानिवृत्त आईआरएस समाजसेवी कमल किशोर कठेरिया द्वारा मोमबत्ती जलाकर की गई। पदयात्रियों ने शहीद स्तंभ पर मोमबत्ती जलाई और पुष्पांजलि दी। इसके बाद अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल स्मारक पर माल्यार्पण और क्रांतिकारी गीत गाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शहीदे वतन अशफाक उल्ला खां की मजार पर चादरपोशी कर खिराजे अकीदत पेश की गई। चित्रकार सैफ असलम खां के बनाए पोस्टर का विमोचन किया गया। मजार परिसर में हुई गोष्ठी में जौनपुर से आए युवा जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नसीर इदरीसी, अशफाक उल्ला खां, वरिष्ठ रंगकर्मी व इकाई संरक्षक जरीफ मलिक आनंद, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, हंसराज विकल, रफी खान, शालू यादव, तसव्वर अली, सुहेल मोहम्मद, राजकुमार राठौर आदि ने विचार रखे। इस मौके पर जिला इकाई अध्यक्ष संजय राठौर, वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक सक्सेना, राजेश भारती, अनुराग राठौर, विकास भारती, सुखवंत सिंह, विजय राज, शैलेंद्र पटेल, कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, अजय अवस्थी अनुरागी, राजकुमार राठौर, महमूद खां, एनुल हक, पुनीत शर्मा, सुनील कुमार राठौर, अनूप कुमार, कुंवर पाल, आरएल श्रीवास, विमल, शिवम् राठौर, हरिबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed