फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Treatment of two patients on one bed in trauma center

Shahjahanpur News: ट्रामा सेंटर में एक बेड पर दो मरीजों का उपचार

Tue, 14 Mar 2023 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Treatment of two patients on one bed in trauma center
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर में एक बेड पर भर्ती दो मरीज।संवाद
- राजकीय मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था बेपटरी
विज्ञापन

- इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर गाइडलाइन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद बेड को लेकर मारा-मारी शुरू हो गई। ट्रामा सेंटर में एक-एक बेड पर दो मरीजों को लिटाकर उपचार किया जा रहा। वहीं इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीएमओ ने सीएचसी-पीएचसी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रदेश से अलर्ट मिलने के बाद सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने पीएचसी और सीएचसी के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। संदिग्ध मरीज लगने पर उसकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा सीएचसी पर पांच बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुखार के मरीजों की लाइन लगी है। फिजिशियन डॉ. एमएल अग्रवाल बताते हैं कि हर दिन आने वाले मरीजों में 50 प्रतिशत बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। खांसी, जुकाम के मरीज भी पहुंच रहे हैं। हालांकि, अभी इन्फ्लूएंजा वायरस का कोई मरीज सामने नहीं आया। दूसरी ओर ट्रामा सेंटर में व्यवस्था पटरी से उतर गई। यहां पर एक बेड पर दो मरीजों का उपचार किया जा रहा। बेड के अभाव में मरीजों को स्ट्रेचर पर लिटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed