फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trauma Center will now be called Trauma Emergency

Shahjahanpur News: ट्राॅमा सेंटर अब कहलाएगा ट्रामा इमरजेंसी

Mon, 10 Nov 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Trauma Center will now be called Trauma Emergency
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ट्रामा इमरजेंसी में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर को अब ट्राॅमा इमरजेंसी कहा जाएगा। ट्राॅमा सेंटर का विस्तार होने से मरीजों की संख्या बढ़ने पर भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जुलाई 2026 तक कार्य पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि चिकित्सालय में ट्राॅमा इमरजेंसी, बाउंड्रीवाॅल एवं मुख्य द्वार का निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्य द्वार का रास्ता अग्रिम आदेशों तक परिवर्तित कर दिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि वैकल्पिक गेट से केवल 108 एवं 102 एंबुलेंस एवं आकस्मिक स्थिति में अन्य वाहन प्रवेश के लिए अनुमन्य होंगे।
विज्ञापन

वैकल्पिक गेट पर हेल्प डेस्क संचालित है। वहां स्ट्रेचर, व्हीलचेयर उपलब्ध है। ओपीडी कॉम्पलेक्स के पिछले गेट एवं आर्थोपेडिक्स वार्ड के पास बने रास्ते से आवश्यकतानुसार मरीजों को स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर से ओपीडी एवं इमरजेंसी में लाया जाता है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो गेट बनेंगे। एक गेट का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। दूसरे गेट के लिए ट्राॅमा सेंटर के सामने वाली खाली पड़े बैंक को तोड़ दिया गया है। इसके बनने से ट्राॅमा सेंटर में आने वाले मरीजों को घूमकर नहीं आना पड़ेगा। सुंदरता के लिए एक फाउंटेन भी बनाया जाएगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज की ट्रामा इमरजेंसी में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज की ट्रामा इमरजेंसी में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed