फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transporter stabbed in the back while eating; in serious condition.

Shahjahanpur News: खाना खाते समय ट्रांसपोर्टर को पीठ पर मारा चाकू, गंभीर

Sat, 19 Sep 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Transporter stabbed in the back while eating; in serious condition.
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज में शुक्रवार रात घर पर खाना खा रहे ट्रांसपोर्टर नीरज त्रिवेदी पर पूर्व परिचित ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनकी पीठ में पसलियों के पास जा धंसा। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। गंभीर हालत में नीरज को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरजी निवासी नीरज त्रिवेदी का हनुमतधाम के पास ट्रांसपोर्ट है। उनका ख्वाजा फिरोज में भी मकान है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह मकान पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान चौक कोतवाली क्षेत्र के चार खंभा निवासी एक पूर्व परिचित वहां पहुंच गया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान युवक ने नीरज की पीठ में चाकू मार दिया और भाग गया। नीरज भाजपा नेता नीलमणि त्रिवेदी और मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग पर तैनात आंकिक राजमणि त्रिवेदी के पिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाईं गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed