फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transport Corporation will start new service for Kanpur and Lucknow

Shahjahanpur News: परिवहन निगम कानपुर व लखनऊ के लिए शुरू करेगा नई सेवा

Thu, 04 Apr 2024 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will start new service for Kanpur and Lucknow
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पास पर्याप्त बसें होने के बाद नई सेवा को शुरू कर दिया है। इससे शाम को भी कानपुर-लखनऊ रूट पर जाने वाले यात्रियों के लिए बसें चलाने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो में कानपुर और लखनऊ के लिए सुबह बस सेवा है। दोपहर दो बजे के बाद सफर करने के लिए यात्रियों को भटकना पड़ता है। इस रूट पर बसें नहीं होने से यात्रियों को लखनऊ-दिल्ली रूट की बसों को पकड़ना होता है। यात्रियों की दुश्वारियों को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने शाम को बस सेवा को शुरू करने का खाका तैयार किया है। शाहजहांपुर से हरदोई-लखनऊ होते हुए दिन में 3:10 बजे बस को चलाया जाएगा। इसी तरह शाहजहांपुर से लखनऊ-कानपुर होते हुए 3:30 बजे बस चलेंगी। डिपो प्रभारी सुरेश राठौर ने बताया कि दोनों बसों को चलाने का रूट चार्ज तैयार कर लिया गया। दो दिन बाद रूट पर बस को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

--------
113 बसें निगम, 74 अनुबंधित
-निगम के बेड़े में सरकारी 113 और 74 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। पर्याप्त बसें होने से विभिन्न रूटों पर चलाया जा रहा। इसके अतिरिक्त संभावनाओं को तलाशते हुए पूर्व में बंद हो चुके रूट भी दोबारा से शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed