फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Retired GM of sugar mill duped of Rs 22 lakh through digital arrest

शाहजहांपुर: साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त जीएम को किया 'डिजिटल अरेस्ट', गिरफ्तारी का भय दिखाकर 22 लाख रुपये ठगे

Thu, 24 Sep 2026 12:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 24 Sep 2026 12:26 PM IST
सार

शाहजहांपुर में साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त जीएम से 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित के मुताबिक ठगों ने उन्हें गिरफ्तारी वारंट का डर दिखाया और बैंक खातों की जानकारी ले ली। इसके बाद रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। साइबर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Retired GM of sugar mill duped of Rs 22 lakh through digital arrest
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

शाहजहांपुर में साइबर ठगों ने सीतापुर की बिसवां चीनी मिल के सेवानिवृत्त जीएम सुरेंद्र कुमार सक्सेना (70 वर्ष) को डिजिटल अरेस्ट कर आतंकवादी गतिविधियों से जोड़ने और गिरफ्तारी वारंट का भय दिखाकर 22 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए 10 लाख से ज्यादा की धनराशि होल्ड करा दी है। 

विज्ञापन


सदर बाजार क्षेत्र के ताजूखेल निवासी सुरेंद्र कुमार सक्सेना के अनुसार 17 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल एक आतंकवादी ने केनरा बैंक में खाता खोलने के लिए किया है। उस खाते में आतंकवादी ने 25 लाख रुपये भेजे हैं। पीड़ित ने आधार कार्ड किसी को देने से इनकार किया तो कॉल करने वाले ने कहा कि उनके नाम से गिरफ्तारी वारंट है और उसने वारंट होल्ड कर रखा है।
विज्ञापन


इसके बाद ठगों ने उनके बैंक खातों की जांच कराने की बात कही और खाते के फोटो लेने को कहा। पीड़ित के मुताबिक 19 सितंबर को उनके एसबीआई के चौक स्थित खाते से 12 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद 21 सितंबर को एसबीआई के दूसरे खाते से 6.50 लाख और आईसीआईसीआई बैंक के खाते से 3.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 22 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके बाद भी 14 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 
पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर रकम होल्ड कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच इंस्पेक्टर रजनीश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने ठगी में प्रयुक्त और संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी जुटाकर संबंधित बैंकों व वित्तीय संस्थानों से समन्वय किया। 

कार्रवाई के दौरान दो बैंक खातों में कुल 10.88 लाख रुपये होल्ड करा दिए गए। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि शेष धनराशि की रिकवरी और अन्य संदिग्ध खातों के संबंध में वैधानिक कार्रवाई जारी है। जिस नंबर से कॉल आई थी, उसकी भी जांच की जा रही है। 

लगातार दहशत में रखा
सुरेंद्र सक्सेना ने पुलिस को बताया कि कॉल करने वाले लोगों ने खुद को अधिकारी बताकर लगातार फोन पर संपर्क में रखते हुए डराया। डिजिटल हाउस अरेस्ट जैसा माहौल बनाया गया। आरोपियों ने बैंक खातों की जानकारी हासिल करने के बाद अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करा ली।

ठगों के झांसे में न आएं
एसपी सौरभ दीक्षित ने अपील की है कि पुलिस, सीबीआई, ईडी या किसी अन्य सरकारी अधिकारी के नाम पर फोन या वीडियो कॉल कर डराने वालों के झांसे में न आएं। कोई भी अधिकारी डिजिटल हाउस अरेस्ट के नाम पर बैंक खाते, ओटीपी, व्यक्तिगत जानकारी या धनराशि नहीं मांगता। साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed