{"_id":"68c07eba212660f8b30828a1","slug":"trains-stopped-the-driver-of-bareilly-banaras-express-was-welcomed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-152343-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेनों का ठहराव हुआ...बरेली-बनारस एक्सप्रेस के चालक का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेनों का ठहराव हुआ...बरेली-बनारस एक्सप्रेस के चालक का स्वागत किया
विज्ञापन
रोजा में बरेली बनारस एक्सप्रेस के चालक का माला पहनाकर स्वागत करते नरमू के पदाधिकारी। स्रोत: सं
शाहजहांपुर। कोविड-19 के बाद से बंद चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव मंगलवार से रोजा जंक्शन पर शुरू हो गया। शाम को डाउनलाइन की बरेली बनारस एक्सप्रेस आने पर रेल यूनियन के पदाधिकारियों ने लोको पायलट को फूल माला पहनाईं। इस बीच नारियल फोड़कर ट्रेन को रवाना कराया।
कोरोना से पहले पंजाब मेल, दून एक्सप्रेस, मुगलसराय एक्सप्रेस, बरेली बनारस एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस का रोजा स्टेशन पर ठहराव होता था। लॉकडाउन लगने पर सभी ट्रेनों के स्टॉपेज बंद कर दिए गए। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन काफी समय से ट्रेनों के ठहराव के लिए पत्राचार कर रहा था।
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से मंगलवार से ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया। मंगलवार से रोजा जंक्शन जनता एक्सप्रेस को छोड़कर शेष चार ट्रेनों के रुकने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को बरेली बनारस एक्सप्रेस के आने पर चालक सुनील कुमार, सहायक चालक मयंक कुमार को मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने ढोल बजाकर व आतिशबाजी जलाकर खुशी जाहिर की। नरमू नेता अमित भागवत मिश्रा ने बताया कि अब सद्भावना एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के ठहराव के लिए प्रयास करेंगे। स्टेशन अधीक्षक श्रीकांत यादव, नरमू के शाखा सचिव अमित भागवत मिश्रा, नरेंद्र त्यागी, चंदन कुमार, अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र झा, मोहम्मद शमी आदि मौजूद रहे।
--
लखीमपुर के युवकों ने खरीदा टिकट
लखीमपुर खीरी जिले के गांव पिपरोला मर्दन निवासी ललित कुमार, संजीव कुमार और रोहित ने रोजा स्टेशन से लुधियाना तक का टिकट खरीदा। उनके चेहरे खुशी से खिले थे। बताया कि वह शाहजहांपुर स्टेशन पर जा रहे थे। लेकिन अखबार में खबर देखकर रोजा से टिकट खरीद लिया।