{"_id":"59dfa7524f1c1bd7538b71d6","slug":"trains-full-fights-in-buses-how-to-get-home-this-festive","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें फुल- बसों में मारामारी, कैसे पहुंचेंगे घर इस त्योहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें फुल- बसों में मारामारी, कैसे पहुंचेंगे घर इस त्योहारी
शाहजहांपुर
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेनें फुल- बसों में मारामारी, कैसे पहुंचेंगे घर इस त्योहारी
शाहजहांपुर। इस बार त्योहार के दिनों में सफर करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। रेलगाड़ियों में अभी से कोटा फुल हो गया है। सैकड़ों की संख्या में यात्री वेटिंग में हैं। रेलवे ने त्योहार पर कोई नई ट्रेन शुरू नहीं की है। दिल्ली पैसेंजर समेत छह रेलगाड़ियां पहले से रद्द चल रही हैं। हालांकि, रोडवेज ने लोकल रूट के साथ लंबे रूट पर भी यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए कमर कस ली है। हालांकि यात्रियों की भीड़ अभी से बढ़ने लगी है। लोगों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक सामान्य दिनों में बस और रेलगाड़ियों से जिले से रोज 25 से 30 हजार से ज्यादा लोग सफर करते हैं। ज्यादातर छोटे रूटों पर यात्री मैजिक और टैक्सी को प्राथमिकता देते हैं।
नहीं चालू हो सकी दिल्ली पैसेंजर
- दिल्ली पैसेंजर चालू न होने की वजह से भी स्थिति खराब हुई है। दिल्ली पैसेंजर के चलते बाकी रेलगाड़ियो में यात्रियों का दबाव कम रहता था। शाहजहांपुर के भारी संख्या में लोग दिल्ली में नौकरी करते हैं। त्योहारों पर ये लोग घर आते हैं और इसके बाद वापस जाते हैं। दिल्ली पैसेंजर इनके लिए काफी मुफीद साबित होती थी। इस दिवाली दिल्ली पैसेंजर की कमी खल रही है। गौर करने वाली बात यह है कि शाहजहांपुर से होकर गुजरने वाली किसी भी ट्रेन में अगले 20 दिन रिजर्वेशन पूरी तरह से फुल है।