फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   train will run very soon to pilibhit

सुधरेगी पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों की स्थिति

Tue, 17 Mar 2020 06:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
train will run very soon to pilibhit
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए ब्रॉडगेज लाइन डालने का काम तेजी से चल रहा है। काम पूरा होने से बीसलपुर, पीलीभीत होकर टनकपुर जाने का रास्ता सुगम हो जाएगा। साथ ही उन सभी स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है, जो इस रूट पर पड़ते हैं।
विज्ञापन

साल 2018 के अप्रैल माह में शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच मीटरगेज लाइन को ब्राडगेज में परिवर्तित करने का काम शुरू हुआ था, जोकि जल्द ही पूरा होने की संभावना है, जिसकी लंबाई करीब 84 किमी है। इस काम को पूरा कराने के लिए 450 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शाहजहांपुर से पीलीभीत और पीलीभीत से टनकपुर के बीच 145.46 किलोमीटर रेल लाइन के विद्युतीकरण पर 143.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही उन सभी स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है, जो इस लाइन पर पड़ते हैं, जिनमें शहबाजनगर, टिकरी हाल्ट, अरेली, निगोही, जिंदपुरा, बीसलपुर, शेरपुर, बरखेड़ा, पौटा, प्रतापपुर आदि शामिल हैं। शाहजहांपुर के साथ ही शाहबाजनगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप से तैयार किया जा रहा है। जहां यात्रियों के बैठने के साथ ही ट्रेनों के आवागमन की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विशेष सुविधाएं रहेंगी। शाहजहांपुर में जहां प्लेटफॉर्म बनाने का काम चल रहा है, वहीं शाहबाजनगर में नया स्टेशन बन रहा है। जिसका भवन बनकर तैयार हो चुका है और प्लेटफॉर्म निर्माण तेजी से जारी है। इंजीनियरों के मुताबिक स्टेशन के भवन का निर्माण पूरा होने के बाद प्लेटफार्म पर पिलर खड़े किए जा रहे हैं। जिससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए टीनशेड डाले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed