फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   train

शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच अगले महीने ट्रेनों के चलने की उम्मीद

Tue, 13 Jul 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
train
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच अगस्त में ट्रेनें दौड़ने की उम्मीद है। अधिकारी रेल ट्रैक कनेक्टिंग और इंटरलॉकिंग का काम पूरा करने के लिए 15 से 20 जुलाई तक मेगा ब्लॉक लेने पर विचार कर रहे हैं। इसके बाद सीआरएस निरीक्षण होगा।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल मंडल के शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलवे रूट पर आमान परिवर्तन का काम पूरा हो चुका है। शहबाजनगर से पीलीभीत तक सीआरएस निरीक्षण भी हो चुका है। शहबाजनगर और शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक को कनेक्ट करने का काम चल रहा है। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म तैयार हो चुका है। सिग्नल लगाए जाने, वेल्डिंग के अलावा टर्न ऑफ लिंकिंग आदि का काम जारी था। नॉन-इंटरलॉकिंग और कनेक्टिंग का काम पूरा होने के बाद सीआरएस का निरीक्षण होगा। सीआरएस के हरी झंडी देते ही ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। रेलवे अधिकारियों ने नॉन इंटरलॉकिंग और कनेक्टिंग के लिए ब्लॉक मांगा गया था, जो 15 से 20 जुलाई के बीच मिलने की संभावना है। इस दौरान छह दिन लखनऊ-दिल्ली रेलवे रूट पर संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन

मई 2018 को पीलीभीत-शाहजहांपुर के बीच आमान परिवर्तन कार्य शुरू हुआ था। तब साल 2020 में ट्रेनों का संचालन शुरू होने का दावा किया गया था। मगर पिछले साल कोरोना संक्रमण फैलने पर लॉकडाउन लगने से कई महीने तक काम रुका रहा। इसके बाद अप्रैल 2021 में ट्रेनों का संचालन शुरू होने की बात कहीं गई, लेकिन रिमॉडलिंग के लिए ब्लॉक नहीं मिल पाया था। पीलीभीत-शाहजहांपुर के बीच 80 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को ब्रॉडगेज बनाने के लिए 137 करोड़ का बजट तय किया गया था। प
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के समय की होगी बचत
आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद यात्री लखनऊ से ट्रेन में बैठने के बाद शाहजहांपुर होकर सीधी पीलीभीत जा सकेंगे। ट्रेनों की गति भी बढ़ जाएगी। इससे यात्रियों का किराया कम खर्च होने के साथ समय की बचत होगी।
शाहजहांपुर रेलखंड का विद्युतीकरण कार्य तेज
पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड के विद्युतीकरण कार्य भी तेज हो गया है। जिसके पूरे होते ही एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें फर्राटा भरती नजर आएगी। 80 किलोमीटर दूरी के रेलखंड को विद्युतीकृत करने का कार्य ग्रीन पॉवर इंटरनेशनल कंपनी कर रही है। बीसलपुर तक खंभे लगाने का काम पूरा किया जा चुका है। इसके आगे के स्टेशनों तक खंभे के लिए गड्ढे तैयार हो चुके हैं, जिसमें पोल फिक्स किए जाएंगे। ग्रीन इंटरनेशनल कंपनी के इंजीनियरों का कहना है कि शाहजहांपुर रेलखंड का विद्युतीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
शाहजहांपुर से पीलीभीत रेल लाइन को जोड़ने की तैयारी हो रही है। 15 से 20 जुलाई तक मेगा ब्लॉक लेकर रेल लाइन कनेक्टिविटी का कार्य शुरू किए जाने पर विचार चल रहा है। अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अगले 15-20 दिनों में काम पूरा करा लिया जाएगा। जिसके पूरे होने के बाद सीआरएस निरीक्षण और फिर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। - तरुण प्रकाश, डीआरएम, उत्तर रेलवे
छोटी लाइन को बड़ी में बदलने का काम काफी समय से चल रहा है। अब बताया जा रहा है कि 15 जुलाई से कनेक्टिंग और इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके पूरे होने के बाद ट्रेन चल जाएगी। इससे काफी सहूलियत हो जाएगी। - फकीरे लाल भोजवाल
शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर ट्रेनों को चलाने के लिए अभी पता नहीं कब तक काम चलेगा। काफी समय से ट्रेन चलने का बेसब्री से इंतजार है। जब से ट्रेन बंद हुई, तब से पीलीभीत, टनकपुर जाने में काफी दिक्कत आती है। - कुनाल सक्सेना
छोटी लाइन की ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद से निगोही से शाहजहांपुर जाने और वहां से वापस आने के लिए बड़ी परेशानी हो गई है। पहले कम खर्च में आना-जाना हो जाता था। अब बस या बाइक से आना-जाना महंगा पड़ता है। - राजेंद्र कुमार

ट्रेनों का आवागमन बंद होने के कारण बीसलपुर, पीलीभीत जाने के लिए बस या फिर निजी वाहन से सफर करना पड़ता है, जोकि काफी महंगा बैठता है। ट्रेन से कम किराए में आसानी सफर पूरा होता था। ट्रेन चले तो राहत मिले। - सुमित यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed