फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Train operation affected due to signal failure

Shahjahanpur News: सिग्नल फेल होने से प्रभावित हुआ ट्रेनों का संचालन

Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Train operation affected due to signal failure
शाहजहांपुर। बरतारा रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सुबह सिग्नल फेल हो गए। इसकी वजह से अप व डाउन लाइन की ट्रेनें रुक गईं। इस दौरान सीतापुर पैसेंजर 40 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 04338 सीतापुर पैसेंजर बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर से सीतापुर जा रही थी। ट्रेन रोजा से चलने के बाद बरतारा रेलवे स्टेशन के लिए निकली। तभी सुबह 8:30 बजे बरतारा रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही सिग्नल लाल हो गया। स्टेशन मास्टर काफी देर तक सिग्नल हरा करने का प्रयास करते रहे लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

फिर करीब 40 मिनट बाद लिखित मेमो देकर ट्रेन को चलाया गया। इस बीच जननायक एक्सप्रेस रोजा जंक्शन पर खड़ी रही। बापूधाम मोतिहारी जहानीखेड़ा की ओर से खड़ी थी। इनके अलावा दोनों ओर मालगाड़ियां खड़ी रहीं। बाद में सिग्नल को ठीक किए जाने पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। स्टेशन अधीक्षक सुभाष प्रसाद ने बताया कि पैनल में तकनीकी कमी आ गई थी। इसकी वजह से कुछ देर के लिए ट्रेन खड़ीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed