फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Train Accident

दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, अप लाइन पर यातायात हुआ प्रभावित

Tue, 09 Nov 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Train Accident
शाहजहांपुर। अपलाइन पर शाहजहांपुर-बंथरा के बीच मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। इस वजह से दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार रात 10:30 बजे रोजा से मुरादाबाद जा रही मालगाड़ी शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पार करने के बाद गर्रा नदी के पुल के पास पहुंची, तभी मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई। मालगाड़ी के कुछ डिब्बे आगे निकल गए और बाकी पीछे रह गए थे। मालगाड़ी में गार्ड नहीं था। लोको पायलट को मालगाड़ी दो हिस्से में बंटने की जानकारी हुई, तो उसने इंजन से जुड़े डिब्बों को आगे ले जाकर रोक लिया। पीछे वाले डिब्बे भी रुकने के बाद उसके बाद लोको पायलट ने वॉकी टॉकी से स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को जानकारी दी।
विज्ञापन

कंट्रोल के आदेश पर अपलाइन की ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोका दिया। इसके बाद कैरिज एंड वैगन निरीक्षक व स्टेशन अधीक्षक मौके पर पहुंचे। मालगाड़ी को जोड़कर आगे के लिए रवाना किया। इसमें दो घंटे का समय लग गया। मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने के मामले की ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपलाइन बाधित होने से ये ट्रेनें हुई प्रभावित
मालगाड़ी के दो हिस्से में बंटने से अप लाइन पर यातायात बाधित हो गया था। इस बीच हिमगिरी एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस को रोजा में रोका गया। सत्याग्रह एक्सप्रेस बरतारा में रुकी। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी प्रभावित हुई।
मालगाड़ी दो भागों में बांटने के कारण रोजा में गाड़ियां खड़ी रही थीं। लाइन क्लीयर होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।
- पीएस तोमर, कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक रोजा
शनिवार रात 10:50 बजे मालगाड़ी के दो भागों में बंटने की सूचना मिली थी। 11:05 पर शाहजहांपुर से इंजन ले जाकर पीछे की 12 बोगियों को बंथरा स्टेशन पर खड़ा करके जोड़ा गया। 12:25 बजे रेलवे ट्रैक क्लीयर कर दिया था। - एके गौतम, स्टेशन अधीक्षक शाहजहांपुर

रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन पर मालगाड़ी का इंजन फेल हुआ
शाहजहांपुर। रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन पर जहानीखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास रविवार दोपहर बाद तीन बजे मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। लोको पायलट ने इंजन स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हुआ। कंट्रोल रूम को बताया गया, कंट्रोल रूम के आदेश पर पीछे से आ रही ट्रेनों को रोका गया। इसके बाद दूसरा पावर भेजा गया, जिसको लगाने के बाद मालगाड़ी सीतापुर के लिए रवाना हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed