फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   train accident

ट्रेनों से टकराकर मवेशियों की मौत, रेल यातायात हुआ बाधित

Wed, 24 Mar 2021 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
train accident
image description
शाहजहांपुर। काठगोदाम से चलकर हावड़ा को जाने वाली डाउन लाइन की 03020 बाघ एक्सप्रेस से टकराकर मवेशी की मौत हो गई। एक अन्य मवेशी ट्रेन से टकरा कर अप लाइन पर जाकर गिरा, जिसकी सूचना जब तक ट्रैक पर आने वाली लखनऊ-दिल्ली सुपरफास्ट के लोको पायलट को दी गई, तब तक ट्रेन मवेशी को रौंदती हुई आगे बढ़ गई, लेकिन मवेशी के अवशेष इंजन में फंसने पर ट्रेन को रोकना पड़ा। इसकी वजह से रेल यातायात प्रभावित हो गया। इसके बाद फिर डाउन लाइन पर दून एक्सप्रेस से मवेशी टकरा गया।
विज्ञापन

सोमवार को 03020 बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम से चलकर हावड़ा को जा रही थी। कटरा-बिलपुर के बीच रात करीब 2:00 एक मवेशी ट्रेन से टकरा कर अप लाइन की पटरी पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। इस बीच अप लाइन पर 02429 लखनऊ-दिल्ली सुपरफास्ट के आने का समय हो गया। जब तक अप लाइन पर आने वाली ट्रेन के लोको पायलट को मेमो दिया गया, तब तक यह ट्रेन मवेशी को रौंदती हुई आगे बढ़ गई। इस बीच इंजन में मवेशी के अवशेष फंस गए, जिस पर लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और अवशेष निकालने के बाद गाड़ी आगे ले जा सका। कंट्रोल को ट्रेन से मवेशी टकराने की जानकारी दी गई। कंट्रोल के आदेश पर सप्त क्रांति एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोक दिया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रैक साफ होने पर ट्रेनों ने रफ्तार भरी ही थी कि डाउन लाइन पर 0310 दून एक्सप्रेस से एक और मवेशी टकरा गया। चालक ने ट्रेन रोकी और इंजन चेक करके मवेशी के अवशेष निकाले। कंट्रोल को बताने के बाद ट्रेन लेकर आगे बढ़ा।
विज्ञापन

सोमवार रात में कटरा-बिलपुर के पास ट्रेनों से मवेशी टकराने की वजह से अप लाइन पर रेल यातायात प्रभावित रहा। अन्य स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के खड़े रहने से रोजा में मालगाड़ियां खड़ी रहीं। करीब डेढ़ घंटे बाद मालगाड़ियों को रवाना किया जा सका। - जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed