फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Train Accident

ट्रेन में चढ़ते समय गिरी युवती, प्लेटफॉर्म के बीच फंसी

Fri, 24 Jan 2020 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
Train Accident
शाहजहांपुर। ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से एक लड़की प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और लड़की को प्लेटफार्म पर खींचा, जिससे उसकी जान बच गई। इस दौरान ट्रेन करीब पांच मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची। तभी ट्रेन में चढ़ते समय एक लड़की का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गई। लड़की के गिरते ही यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने चेन पुलिंग कर दी। तब लड़की को रेलवे ट्रैक से ऊपर खींचा गया। प्लेटफॉर्म से नीचे गिरने पर लड़की इतनी घबरा गई कि ट्रेन पर चढ़ते ही फिर उसका पैर फिसल गया। इसके बाद लड़की को ट्रेन पर चढ़ाने के लिए चेन पुलिंग की गई। इस बीच जीआरपी के सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। चेन पुलिंग के कारण ट्रेन करीब आठ मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सैय्यद मुहम्मद असगर ने बताया कि लड़की लखनऊ जा रही थी। अफरातफरी का माहौल होने के कारण उसका नाम व पता नोट नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed