{"_id":"f4e0ccd828dfcb039e97dc808f206340","slug":"traffic-was-stopped-on-the-highway-are-disturbed-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर आवागमन बंद किए जाने से परेशान रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर आवागमन बंद किए जाने से परेशान रहे वाहन चालक
पुवायां।
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान के लिए सोमवार को नामांकन कराए गए। दोनों स्थानों पर ब्लाक कार्यालय पर नामांकन कराए जाने की व्यवस्था की गई थी। पुवायां में राजीव चौक से बॉब चौराहे तक पुलिस ने वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। इस कारण शाहजहांपुर से खुटार और खुटार से शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहनों को बंडा रोड से होकर निकाला गया। इस कारण बंडा मार्ग पर पूरे दिन जाम जैसी स्थिति रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
खुटार में भी मुख्य चौराहे से लेकर तिकुनिया चौराहे तक वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। पुवायां, बंडा आदि के वाहनों को गाला रोड बाईपास से निकाला गया। इससे वाहन चालकों को लगभग छह किमी का फेर काटकर जाना पड़ा। डग्गामार वाहन चालक कसबे के अंदर गलियों से वाहन निकालते रहे, जिस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।