{"_id":"65a04997c0eaa9d9920ddd86","slug":"traffic-signals-are-working-only-at-three-intersections-out-of-13-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-11445-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 13 में सिर्फ तीन चौराहों पर ही काम कर रहे ट्रैफिक सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 13 में सिर्फ तीन चौराहों पर ही काम कर रहे ट्रैफिक सिग्नल
Fri, 12 Jan 2024 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के अंटा चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नलाइटें न जलने के कारण यातायात व्यवस्था संभालता होमगार
शाहजहांपुर। एक ओर शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद ट्रैफिक सिग्नल ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इसके चलते शहर की यातायात व्यवस्था होमगार्डों के भरोसे चल रही है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए शहर के 13 चौराहे-तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। वर्तमान में सिर्फ तीन चौराहों खिरनीबाग, सुभाष चौक (हथौड़ा चौराहा) व राजघाट पुलिस चौकी चौराहा पर ही ट्रैफिक सिग्नल के हिसाब से यातायात व्यवस्था चल रही है। लाल इमली और अंटा चौराहा समेत 11 तिराहे व चौराहों पर सिग्नल काम ही नहीं कर रहे।
इन जगहों पर होमगार्ड और यातायात पुलिसकर्मी व्यवस्था को संभाल रहे हैं। जब इन चौराहे व तिराहों पर ट्रैफिक ज्यादा होता है, तो होमगार्ड व यातायात पुलिसकर्मी बेबस नजर आते हैं। इससे तिराहे-चौराहों पर जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। यही हाल बृहस्पतिवार को भी शहर के उन तिराहे, चौराहों पर देखने को मिला, जहां ट्रैफिक सिग्नल लगे होने के बावजूद उनका संचालन नहीं हो रहा था। ऐसे में वाहन चालक चारों दिशाओं से आ-जा रहे थे और जाम की समस्या खड़ी हो रही थी। जब चारों ओर से वाहनों का भार बढ़ता तो तिराहे व चौराहों पर तैनात होमगार्ड व यातायात पुलिसकर्मी व्यवस्था को संभालने के लिए आगे आते।आईटीएमसी के अधिकारियों का कहना है कि शहर में सड़कों को खोदकर सीवर लाइन बिछाने का काम चलने के कारण पुलिस ने ही ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को बंद करवाया है। जिन चौराहों पर सीवर लाइन काम नहीं चल रहा, वहां सिग्नल लाइटों के माध्यम से यातायात व्यवस्था सुचारू है।
विज्ञापन
-- -- -- --
नगर निगम को 41.07 करोड़ रुपये का मिला था बजट
शहर के तिराहे व चौराहों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को लगवाने के लिए शासन की ओर से राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 4.07 करोड़ रुपये का बजट नगर निगम को मिला था। इससे इन ट्रैफिक सिग्नल लगवाया गया है।
-- -- -- -
यहां नहीं जल रहीं ट्रैफिक लाइटें
- लाल इमली चौराहा
- महिला थाना चौराहा
- कवि तिराहा
- अंटा चौराहा
- केरूगंज चौराहा
- पुत्तूलाल चौराहा
- हरदोई मोड़
- बरेली मोड़
- मेजबान के पास
- घंटाघर
-- -- -- -
शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। सड़कों की खोदाई के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। यातायात सुचारु रूप से नहीं हो पाता है। इसको ध्यान में रखकर 11 तिराहे व चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल का संचालन बंद है। इसके लिए यातायात पुलिस ने ही अनुरोध किया था। जिन स्थानों पर काम नहीं हो रहा, वहां पर ट्रैफिक सिग्नल काम कर रहे हैं। - मनोज कौशिक, प्रभारी, आईटीएमएस