{"_id":"6ab2dd08351e12c51b05da67","slug":"traffic-police-seized-an-e-rickshaw-the-driver-was-intoxicated-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-185469-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा किया सीज, नशे में था चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा किया सीज, नशे में था चालक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात पुलिस ने चालक के नशे की हालत में होने पर उसका ई-रिक्शा सीज कर दिया।
जीआईसी तिराहा पर यातायात ड्यूटी में तैनात महिला हेड कांस्टेबल मोनी देवी ने सवारियों से भरे एक ई-रिक्शा चालक को नशे की हालत में अभद्रता करते देखा। सूचना पर पहुंचे यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने ई-रिक्शा चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया।
एल्कोहल पाए जाने पर उसका ई-रिक्शा सीज कर पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया। सीओ यातायात रनवीर सिंह ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। संवाद