फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic-parking facility will be made easy

यातायात-पार्किंग की सुविधाओं को आधुनिक और सुगम बनाया जाएगा

Sun, 06 Mar 2022 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Traffic-parking facility will be made easy
शाहजहांपुर। नगरीय परिवहन निदेशालय लखनऊ की ओर से नगर निगम शाहजहांपुर में कम्प्रीहेंसिव मोबिलिटी प्लान के लिए विशेषज्ञ संस्था के रूप में अर्बन मॉस ट्रांजिट कंपनी को चयनित किया है। विशेषज्ञ संस्था की ओर से नगर निगम क्षेत्र में कम्प्रीहेंसिव मोबिलिटी प्लान का कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत शहरी क्षेत्र में यातायात और पार्किंग की सुविधाओं को आधुनिक और सुगम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्लान के संबंध में विशेषज्ञ संस्था ने विभिन्न आवश्यक स्थलों के सर्वे के बाद अंतरिम रिपोर्ट तैयार की। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में समस्त हितधारक विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अर्बन मॉस ट्रांजिट कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनंदिता घोष व सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक हलधर द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने वर्तमान तथा आगामी 20 वर्षों में बढ़ती आबादी के अनुपात को देखते हुए किए अध्ययन/विश्लेषण के बाद तैयार अंतरिम रिपोर्ट के बारे में विस्तार से समझाया गया।
विज्ञापन

इसमें वर्तमान में यातायात के प्रकार, सार्वजनिक यातायात के तौरतरीके, अतिक्रमण, पार्किंग, चौराहों/तिराहों पर यातायात की स्थिति, सर्विस लेवल बेंचमार्क आदि यातायात संबंधी बुनियादी ढांचे पर प्रकाश डाला। इसके बाद सभी हितधारकों व नगर आयुक्त ने अपने सुझाव दिए। इसमें ई-रिक्शा के डाटा के संबंध में रिक्शा यूनियन से वार्ता कर सही विवरण प्राप्त करना, केरूगंज तिराहे सहित ट्रैफिक सिग्नल के लिए चयनित 13 चौराहों/तिराहों तथा सर्विल लेवल बेंचमार्क तय करने के मापदंड एवं अद्यतन पार्किंग व्यवस्था पर दोबारा अध्ययन कर प्लान में शामिल करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वास्तविक स्थिति के अनुसार मोबिलिटी प्लान तैयार हो सकें। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सीओ अखंड प्रताप सिंह, एआरटीओ प्रशासन एमपी सिंह, अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी, अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र रामवीर सिंह, एआरएम सिटी बस एके सिंह, सहायक अभियंता विपुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed