फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic jam

अफसर कर रहे दावे.. मुसीबतें झेल रहे राहगीर बेचारे

Sun, 27 Sep 2020 06:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam
पुवायां (शाहजहांपुर)। करीब 180 किलोमीटर लंबे शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। कई जगह तो सड़क गायब हो गई है। जिला प्रशासन व एनएचएआई के दो महीने से सड़क की जल्द मरम्मत होने का दावा करते आ रहे हैं। इसके इतर राहगीर मुसीबतें झेलने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला में हाईवे की खबर छपने पर दो चार जगह ज्यादा गहरे हुए गड्ढों में मिट्टी और गिट्टी डाल दी गई थी, जो एक-दो सप्ताह में ही उखड़ने लगी। सबसे ज्यादा हालात खराब सिंधौली से पलिया के बीच हैं। पुवायां से खुटार के बीच ग्राम धारा के पास, करनापुर, टेढ़ी पुलिया के पास, गोमती नदी के आगे, खुटार में तिकुनियां चौराहे से आगे मैलानी रोड पर और गांव कढ़ैया में गड्ढों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बता दें कि शाहजहांपुर से पलिया तक हाईवे की मरम्मत के लिए एनएचएआई 4.13 करोड़ रुपये जारी कर चुका है। टेंडर निकलने के साथ ठेका भी दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं की गई। करीब महीने भर पहले गड्ढों में पत्थर, मिट्टी भर दिया गया है, जो अब उखड़ रहा है। वाहनों से मिट्टी धूल बनकर उड़ रही है।
विज्ञापन

करनापुर में भरे गड्ढों से उखड़ने लगे पत्थर
पुवायां। पुवायां में गांव करनापुर में गड्ढे में मिट्टी, पत्थर डाला गया था जो अब उखड़ने लगा है। करनापुर चीनी मिल के आगे टेढ़ा पुल के पास एक पुलिया भी धंस गई है। यहां पर बेहद गहरा गड्ढा हो गया है और रोड पर तीव्र मोड़ भी है, जिस कारण वाहन चालकों को गड्ढा दूर से दिखाई नहीं पड़ता है। इस कारण कई बार लोग यहां गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिकुनियां चौराहे से आगे हालात ज्यादा खराब
खुटार। खुटार से मैलानी रोड पर तिकुनियां चौराहे से आगे रोड गायब है। यहां काफी दूर तक गड्ढे हैं। कुछ गड्ढों में मिट्टी और पत्थर डाला गया था, लेकिन यह उखड़ चुका है। यहां अक्सर हादसे होने के बाद भी एनएचएआई के अधिकारी गड्ढे को भरवाने की जरूरत नहीं समझते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आसपास के लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
कढ़ैया में कई बार लग चुका है जाम
शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर खुटार मैलानी के बीच गांव कढ़ैया में हालत ज्यादा खराब हैं। यहां कई बार वाहन फंस जाने से जाम लग चुका है, लेकिन मरम्मत के नाम पर डाला गया मिट्टी, पत्थर अब गांव के लोगों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहा है। बारिश से मिट्टी के कारण कीचड़ हो चुका है और पत्थर उखड़ने से फिर से गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में पानी भरा हुआ है।
इन स्थानों पर भी हालत खराब
पुवायां। शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर सिंधौली, धारा, भैंसी पुल, गंगसरा के आगे पेट्रोल पंप के पास, गोमती पुल से आगे बिना रेलिंग की पुलिया के पास भी हाईवे में गहरे गड्ढे हैं। इन स्थानों पर अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन कोई ध्यान देने की जरूरत नहीं समझता है। एनएचएआई के अधिकारी जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होने की बात कहते हैं, लेकिन अभी तक ठेकेदार ने प्लांट ही नहीं लगाया है तो मरम्मत का काम कैसे होगा।
भाकियू कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद गिट्टी डाली, उखड़ गई
सिंधौली। शाहजहांपुर पहिया हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर बना गड्ढा तालाब बन गया था। इस पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धान की नौध लगाई थी। इसके बाद एडीएम प्रशासन रामसेवक ने मौका मुआयना किया था। उनके निर्देश पर ईंट भट्ठा की मिट्टी और गिट्टी डालकर गड्ढा पाटा गया था, जो दोबारा उखड़ने लगा है। सिंधौली में करीब तीन सौ मीटर तक पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां गैस एजेंसी के सामने बड़ा गड्ढा होने से कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। मुड़िया मोड़ ढकिया, हमीद नगर रजऊ कोरोंकुइयां नहर पुल, महुआ पाठक पीरु गांव के सामने बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कस्बे से शहर की ओर सिंधौली कन्नौज नदी पुल पर बारापुर मोड़, मूर्छा मोड़, रधौली मोड़ के सामने, नियामतपुर गेट से आगे गड्ढे ही गड्ढे हैं।
विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया मामला
पुवायां। विधायक चेतराम एनएचएआई के अधिकारियों से कई बार मरम्मत का काम जल्द शुरू कराने को कहा चुके हैं, लेकिन एनएचएआई के अधिकारी ध्यान देने की जरूरत ही नहीं समझ रहे हैं। विधायक ने 20 सितंबर को वीडियो कांफ्रेसिंग में मुख्यमंत्री के समक्ष भी शाहजहांपुर पलिया हाईवे की खराब हालत का मामला उठाया है।

मरम्मत का 4.13 करोड़ का टेंडर दिया जा चुका है। ठेकेदार जल्द ही मरम्मत का काम शुरू करेंगे। मरम्मत के बाद भी ठेकेदार हाईवे में होने वाले गड्ढों का ध्यान रखेंगे।
- अमित कुमार, प्रोजेक्ट परियोजना निदेशक एनएचएआई बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed