फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   traffic jam in hulasnagra

हुलासनगरा में फिर लगा जाम, लोग परेशान

Thu, 27 Feb 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
traffic jam in hulasnagra
मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या लाइलाज हो गई है। बुधवार को क्रॉसिंग पर सड़क में हुए गड्ढों को पत्थर डालकर पाटने का काम होने की वजह से जाम लग गया। इस वजह से दोपहर से देर शाम तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर सड़क में हुए गड्ढों की वजह से रोड पर चलने वाले वाहनों को रेंगना पड़ता था। तब दो दिन पूर्व गड्ढों में मिट्टी डालकर उन्हें पाटा गया था, लेकिन बारिश और वाहनों के भारी दबाव के चलते यह मिट्टी सड़क पर ज्नहीं टिक सकी। इससे हालात फिर जस के तस हो गए। इसके चलते बुधवार को एक बार फिर इन गड्ढों को पत्थर डालकर पाटा गया। इस वजह से बुधवार दोपहर से यहां जाम लगना शुरू हुआ और कुछ ही देर में क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर थाना प्रभारी दिलीप सिंह भदौरिया और 112 पुलिस मौके पर पहुंची और गलत दिशा से क्रॉसिंग की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक लगाई। फिर भी लोगोें को शाम तक जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

क्रॉसिंग से हर छह-सात मिनट में गुजरती है ट्रेन
रेलवे के आंकड़ों पर गौर करें तो इस क्रासिंग से 24 घंटे में करीब 150 ट्रेनें गुजरती है। हर छह-सात मिनट पर गुजरने वाली ट्रेनों के कारण बार-बार फाटक बंद करना पड़ता है। इस बीच जितने वाहन वहां से निकलते हैं, उससे ज्यादा पीछे आकर खड़े हो जाते हैं। यही वजह है कि यहां जाम के झाम से छुटकारा नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed